Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम पर शनिवार देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर जमकर तोड़तोड़ की। जिस समय यह हमला हुआ, उस समय गाड़ी के अंदर पूर्व विधायक के साथ कई और अन्य लोग मौजूद थे। हमले के बाद उन्होंने बलरामपुर एसपी एवं सूरजपुर एसपी को पत्र लिखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में डॉ प्रीतम राम लुंड्रा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। भाजपा के प्रबोध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर मड़ई-क्षेत्रीय सरस मेला का समापन शनिवार देर रात्री में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर और गायक शबाब साबरी के प्रस्तुतियों के बाद समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान खेल स्पर्धाओं में विजेता एवं उप विजेता दलों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों तथा नर्तक दलों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। वहीं नवरात्र पर्व के दौरान मां दन्तेश्वरी के श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए पदयात्री सेवा केन्द्र संचालित करने वाले समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा व्यावसायिक संगठनों और ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस से प्रत्याशी का नाम कन्फर्म हो गया है। प्रमोद दुबे ही उम्मीदवार होंगे। देर रात या कल सुबह लिस्ट जारी होगी। बता दें कि दक्षिण में दुबे कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। सोनी और प्रमोद दुबे 2019 की लोकसभा चुनाव में भी रायपुर की सीट पर आमने सामने थे। इसके अलावा दोनों ही महापौर, पार्षद और निगम के सभा पति जैसे पदों पर रह चुके हैं। सोनी के सामने फ़िलहाल दुबे ही कांग्रेस के लिए सबसे सेफ और बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं। प्रमोद दुबे ने उपचुनाव के लिए नामांकन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सहकारी समितियों के कर्मचारी पिछले दो दिन से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं, रविवार तक ऐसा करेंगे। इसके बाद साेमवार से दो दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री व खाद्य मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे। विदित हाे कि जिला सहकारी कर्मचारी संघ तीन सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर फिर से आंदोलन की राह पर हैं। जिला सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष उत्तम सेठिया ने बताया कि 23 अक्टूबर से 3 नवंबर तक समिति मुख्यालय में भोजन, अवकाश के बाद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से आज रायपुर के लिए उड़ान भरेगी। माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से उड़ान का प्रस्तावित कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके अनुसार प्रस्तावित उड़ान अनुसार अंबिकापुर से बिलासपुर से उड़ान सोमवार, शुक्रवार को दिल्ली- जबलपुर – जगदलपुर बिलासपुर- दिल्ली के लिए उड़ान भरना प्रस्तावित है। इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार को अंबिकापुर से- कोलकाता-बिलासपुर – कोलकाता से, मंगलवार, गुरुवार को अंबिकापुर से- दिल्ली- प्रयागराज- बिलासपुर- प्रयागराज-दिल्ली के लिए उड़ान भरना प्रस्तावित है। बुधवार को अंबिकापुर से-दिल्ली- बिलासपुर- जगदलपुर- जबलपुर-दिल्ली के लिए,*शनिवार को अंबिकापुर से-दिल्ली- बिलासपुर- जबलपुर- बिलासपुर- दिल्ली के लिए और रविवार को अंबिकापुर से- दिल्ली- जगदलपुर-बिलासपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में एक 2 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में किसी और को नहीं बल्कि पीड़िता के ही सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम शांति नगर इलाके में करीब सात बजे कचरे की ढेर के पास बेहोशी की स्थिति में दो साल की मासूम बच्ची मिली थी। वह खून से लथपथ थी, जिसे देख अचानक लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूजरायगढ़। नशा मुक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जेएसडब्लू नहरपाली, भूपदेवपुर क्षेत्र के वाहन चालकों और खलासियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। निरीक्षक रामकिंकर यादव ने नशे के कारण होने वाले शारीरिक नुकसान जैसे हृदय, मस्तिष्क, यकृत (लीवर) और फेफड़ों पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि नशा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, जिससे पारिवारिक कलह और झगड़े…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण सक्रिय सदस्यता कार्य का शुभारंभ शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में हुआ। सक्रिय सदस्यता शुभारंभ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आहुत की गयी। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वयं सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। जिसके पश्चात उन्होंने निर्धारित लक्ष्य पूरा करने वाले सक्रिय सदस्यों को भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाया एवं रसीद प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पालनार में एनआईए ने छापेमारी करते हुए कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज़ जब्त किए है। मिली जानकारी के अनुसार, पालनार के गायतापारा से एक महिला सहित दो पुरुषों को नक्सल सहयोग के संदेह में एनआईए ने गिरफ्तार किया है, इसकी अधिकारिक पुष्टि नही की गई है, इस संबध में स्थानिय पुलिस ने भी काेई खुलासा नही किया है।बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि एक मामले पर एनआईए की टीम ग्राम पालनार आई थी, सर्चिंग में हमने उनकी मदद की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार का चुनाव कर लिया है। लंबे मंथन के बाद पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि पूर्व महापौर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर प्रबल दावेदार हैं। वहीं, अब सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर विधानसभा…

Read More