खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम पर शनिवार देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर जमकर तोड़तोड़ की।
जिस समय यह हमला हुआ, उस समय गाड़ी के अंदर पूर्व विधायक के साथ कई और अन्य लोग मौजूद थे। हमले के बाद उन्होंने बलरामपुर एसपी एवं सूरजपुर एसपी को पत्र लिखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में डॉ प्रीतम राम लुंड्रा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। भाजपा के प्रबोध मिंज ने उन्हें 24128 वोटों से हराया था। चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायकों की सुरक्षा की गई और कई पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटा दी गई थी। इन विधायकों में डॉ. प्रीतम राम भी शामिल थे। इसी बीच अब अब उन पर हमला हो गया है। उन्होंने बलरामपुर एसपी एवं सूरजपुर एसपी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

