khabarworld24.-रायगढ़। जिले के छाल में हाथियों के उत्पात से परेशान सर्व आदिवासी समाज ने धरमजयगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बैठक की। उन्होंने कहा कि एक एकड़ में 21 क्विंटल धान के फसल का नुकसान होने पर मात्र 9 हजार रुपए दिया जाता है, जबकि 21 क्विंटल धान का बाजार मूल्य 65 हजार रुपए है। किसानों ने कहा कि कम राशि मिलने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि हाथियों के हमले से अगर किसी की मौत होती है, तो 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 11 नवंबर को छाल तहसील कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है। बैठक में यह भी बताया गया कि हाथी फसल को नुकसान करते हैं। जब उसका कम मुआवजा किसानों को मिलता है तो उन्हें आर्थिक नुकसान तो होता ही है। साथ ही उनका कृषि पंजीयन भी रद्द हो जाता है। इसके लिए हाथी से प्रभावित हुए किसान अपने धान को बेच भी नहीं सकते हैं। इसी तरह मूंगफली, सब्जी अन्य फसलों का अलग अलग मुआवजा राशि तय है। सभी में किसानों को कम मुआवजा दिया जाता है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

