Author: admin

स्कूलों से लगे दुकानों व ठेलों से हजारों नग गुटका पाउच जब्त, लाखों रुपए जुर्माना मजिस्ट्रेट, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकान किए गए सीलबंद खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में आज अवैध रूप से संचालित तंबाकू और इसके उत्पादों की दुकानों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। खासकर स्कूल और इसके 100 मीटर के दायरे में आने वाले दुकानों और ठेलों को लक्षित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक साथ…

Read More

प्रदेश में बढते अपराध और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गोपनीयता लीक होने को लेकर जताई भारी नाराजगी रात को ही डीजीपी का वायरलेस पर हुआ फरमान जारी सभी आईजी व एसपी सुबह 10 बजे तक पुलिस मुख्यालय में हो हाजिर खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। गत दिवस पूरे प्रदेश में बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर इन दिनों सुबे के पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी अशोक जुनेजा पुलिस महकमें की कार्यशैली को लेकर भारी नाराज है। वे रात को ही प्रदेश के सभी आईजी व पुलिस अधीक्षकों को वायरलेस सेट पर ही सुबह दस बजे पुलिस मुख्यालय में तलब होने का आदेश दे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल…

Read More

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित हुआ ग्राम धुड़मारास साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध बस्तर के धुड़मारास गांव की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्थापित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छोटे से गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20 गांवों में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य…

Read More

कलेक्टर ने धान खरीदी संबंधित अधिकारियों की ली बैठक कहा- डीओ कटने के उपरांत 7 दिवस के भीतर धान उठाव सुनिश्चित करें खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पीडब्ल्यूडी कार्यालय दुर्ग के सभागार में धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में धान खरीदी के गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धान उपार्जन केंन्द्रों में आवश्यकता के अनुरूप व्यवस्था, किसानों एवं धान हेतु समुचित सुविधा, किसानों को भुगतान और गुणवत्तायुक्त धान खरीदी के संबंध आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान खाद्य अधिकारी टीएस अत्रि ने अवगत कराया कि वर्ष 2024-25 हेतु जिले…

Read More

कहा- बोली में अपनापन होता है, जो आपस में लोगों को जोडने का काम करती है खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने शनिवार को जी ई रोड पावर हाउस में छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के केन्दीय कार्यालय का उद्घघाटन फीटा काटकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ भोजपुरी परिषद के संरक्षक संजय ओझा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति के के झा के साथ ही जे पी गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा की बोली में अपनापन होता है। यह लोगों को आपस में…

Read More

रिनोवेशन का कार्य जल्द पूरा करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने शनिवार को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रहे रहे रेनोवेशन के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता भी मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र का भी उन्होंने दौरा की।रेलवे स्टेशन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बिलासपुर जोन के जितने भी स्टेशन में…

Read More

अस्पताल में तोडा दम, पुलिस हिरासत में दो आरोपी खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी शहर में अपराधियों को पुलिस और कानून नाम का कोई डर नही है। लगातार यहां अपराधों का ग्राफ बढता जा रहा है। अमित जोश के एनकाउंटर के बाद भी अपराधियों में खौफ नजर नही आ रहा है। लगातार चाकूबाजी, कटरबाजी व हत्याएं हो रही है। हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन दहाड़े कटर से वार करना और हत्या जैसी वारदात को अंजाम देना आम बात हो गई है।इसका…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सरकार किसानों से पूरा धान नहीं खरीदना चाह रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से धान खरीदी में बहाने बाजी शुरू कर चुकी है। सरकार ने बीज उत्पादक किसानों से धान नहीं खरीदने का निर्देश जारी किया है। सरकार द्वारा धान खरीदी केन्द्रो पर बीज उत्पादक किसानों, चाहे वो बीज निगम के हो या निजी बीज उत्पादन संस्थानो के हो। उन पंजीकृत किसानों का धान सोसायटी के माध्यम से नहीं खरीदने का आदेश पारित कर दिया गया है और उन किसानों की सूची सोसायटी के सामने चस्पा कर दिया गया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नक्सलियों के द्वारा वर्ष 2003 में ग्राम गारपा के 25 परिवार के 100 सदस्यों को नक्सलियों द्वारा गांव से बेदखल कर दिया गया था। नक्सल आतंक के चलते बेदखल हुए 35-40 परिवार अपना गांव छाेड़कर नारायणपुर के गुडरीपारा में विस्थापित हाेकर रह रहे थे। ग्राम गारपा में पुलिस जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प स्थापित होने एवं क्षेत्र में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाये जाने से तथा सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्य होने से नक्सली गांव से दूर होते जा रहे है, जिसके परिणामस्वरूप 21 साल पूर्व गांव से भगाये गये आदिवासी परिवराें में नक्सल भय…

Read More