Author: admin

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की बड़ी कार्यवाही खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एवं जिले के कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियो को आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने को निर्देश दिए व जिन आरोपियों के व्यवहार व आचरण में सुधार नही है और लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। वैसे लोगो के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिसपर थाना कोतवाली मुंगेली का आदतन अपराधी जाफर खान, पिता जब्बार खान उम्र 30 वर्ष निवासी एण्ड्रूज वार्ड दाउपारा…

Read More

वास्तविक मूल्य पर मिल सकेगा बैंक लोन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर से सौदे की रकम अधिक होने पर भी रजिस्ट्री शुल्क गाइड लाइन दर के अनुसार ही लिया जाएगा। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से विशेषकर उन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित के दोस्त का व्हाट्सएप डीपी लगाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया। मामले में संलिप्त सारे आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं, जिन्हें एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट के साथ सिविल लाइन थाना टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नगद 20,00,000 रुपए के साथ आठ मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सन्नी जुमनानी ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भाई को उसके दोस्त का वाट्सएप डीपी लगाकर फोन किया। अपने आप को पुनीत पारवानी बताते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। इसमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर के लिए वार्डन (पुरूष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 02 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं।संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम ने बताया कि विभागीय सेटअप अनुसार ऐसे सभी रिक्त पद जिन पर…

Read More

श्रमिकों के लिए कैम्प लगाकर योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश प्रभारी सचिव अलरमेल मंगई डी. ने ली अधिकारियों की बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले की प्रभारी सचिव अलरमेल मंगई डी ने आज शनिवार को कोरबा के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरबा एक महत्वपूर्ण जिला है। यहां बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग तथा बड़ी संख्या में श्रमिक निवास करते हैं। यहां शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एवं…

Read More

46 करोड़ 60 लाख 53 हजार 993 रूपए डीबीटी के माध्यम से 85,026 श्रमिक हितग्राहियों के खाते में हुई अंतरित श्रमेव जयते पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 से लाभ उठाने की अपील की खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की मुख्य आतिथ्य में कोरबा शहर के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं श्रम कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित 17 विभिन्न योजनाओं के 85,026 श्रमिक हितग्राहियों को 46 करोड़ 60…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर विकास प्राधिकरण पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बस्तर के विकास के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में बस्तर के जनप्रतिनिधि को स्थान देने का कार्य किया था, ताकि बस्तर की समस्याओं से सीधे अवगत होकर जनप्रतिनिधि बस्तर के विकास की ओर गतिमान हो सके। लेकिन वर्तमान में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं, जिनका बस्तर की समस्याओं से दूर-दूर तक समझ नहीं है। उन्हाेने कहा कि बस्तर विकास प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर के विकास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी मीडियम स्कूल धरमपुरा में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 135 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं, सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बस्तर क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक विकास हो रही है। राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले में 67 करोड़ 17 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 2 करोड़ 12 लाख रूपये का लोकार्पण एवं 65 करोड़ 5 लाख रूपये का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। मंत्री कश्यप ने इस मौके पर राहत शिविर भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 50 लाख रूपये, शबरी एम्पोरियम…

Read More

बस्तर ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जीवन में संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप बस्तर ओलम्पिक के माध्यम से गांव के प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा अवसर मिला है। मंत्री कश्यप आज बस्तर ओलम्पिक-2024 के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर बस्तर ओलम्पिक के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर जनजातीय बाहुल्य और माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग में खेल के…

Read More