Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वाले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को झटका देते हुए 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल, बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी लाइन का काम चल रहा है। यही वजह है कि रेलवे ने इस मंडल की करीब 49 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। एक साथ इतनी गाड़ियों की रद्द होने से यात्रियों को अब वैकल्पिक आवागमन के साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बलौदाबाजार जिले के चर्चित सेक्स स्कैंडल में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी अमित तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। मालूम हो कि तिवारी पर ब्लैकमेलिंग और 15 लाख रुपये की अवैध उगाही में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। इससे पहले बलौदाबाजार सत्र न्यायालय ने भी उनकी जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि ऐसे मामलों में जमानत देने से समाज में गलत संदेश जाएगा। जिला कोर्ट ने तिवारी के खिलाफ दर्ज अपराध को गंभीर माना और उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। इस स्कैंडल की जांच में पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बड़े कैडर के नक्‍सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले के मुसफर्सी काकुर गांव के नजदीक हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी चलती रही। मारे गए नक्‍सलियों की पहचान रंजीत और संतोष के रूप में हुई है, जो डीवीसीएम (डिप्‍टी कमांडर) रैंक के थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।जानकारी के अनुसार, शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद जवान माड़ इलाके में सर्चिंग कर रहे थे। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्‍काल क्षेत्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंनतरई सड़क पारा से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली आस्था केरकेट्टा अपनी सहेली के साथ शाम करीब 5 बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। सहेली ने घटना की जानकारी गांववालों को दी, लेकिन समय पर कोई गोताखोर उपलब्ध नहीं हो पाया।घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो मौके पर पहुंचे। गोताखोर की अनुपलब्धता के चलते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। लाजपत राय जी के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। हम सबको उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए सतत प्रयास करते करना चाहिए।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है, जहां धान मिसाई का काम करते समय यह हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत महिला का नाम सुनैना चंद्रवंशी है। वह आज रविवार की सुबह खेत में धान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार को चित्रकोट में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर को 265 करोड़ 22 लाख की लागत के 115 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें लगभग 138 करोड़ 07 लाख रुपए की लागत वाली 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 127 करोड़ 15 लाख 46 हजार लागत राशि के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग 01 के द्वारा जगदलपुर बाईपास मार्ग, तोकापाल से करंजी मार्ग, छोटेदेवड़ा से आवराभाटा पाहुरबेल मार्ग, परपा में खनन से प्रत्येक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में एक प्रधान आरक्षक के रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है। शराब के अवैध परिवहन मामले में वाहन को राजसात नहीं करने के एवज में 50 हजार की डिमांड कर रहा है। वहीं, केस डायरी में दस्तावेज पूरा करने के लिए 5 से 10 हजार की मांग कर रहा है। अब प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर 16 नवंबर को वायरल हुआ है। वीडियो में बिल्हा थाने में पदस्थ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली के बाद तेजी से पारा गिरता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वातावरण में नमी की मात्रा घटने तथा उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण अगले तीन दिनों में राजधानी में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।फिलहाल, रायपुर, जगदलपुर में अन्य संभागों से न्यूनतम तापमान अधिक है। राजधानी में दिवाली के बाद ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अभी तक अच्छी ठंड नहीं पड़ रही है। उत्तर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के कटघोरा में आज सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करने कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचे, तो वहां अचेत पड़े लगभग 60 वर्ष के व्यक्ति की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को जाकर देखा तो वह मृत पाया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है।

Read More