रिनोवेशन का कार्य जल्द पूरा करने दिए निर्देश
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने शनिवार को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रहे रहे रेनोवेशन के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता भी मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र का भी उन्होंने दौरा की।
रेलवे स्टेशन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बिलासपुर जोन के जितने भी स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम चल रही है, उसे चालू वित्त वर्ष के अंतिम तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जल्द से जल्द रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा बिलासपुर से स्पेशल सेलून में विंडो इंस्पेक्शन करते हुए भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर उन्होंने सुरक्षा संबधी कार्यों तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रायपुर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।
महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने बिलासपुर से भिलाई पावर हाउस स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का स्पेशल सेलून की खिड़की से जायजा लेते हुए यहां पहुंची। भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर मीडिया से चर्चा करते हुए महाप्रबंधक इटियेरा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। जो भी काम चल रहें हैं उससे यात्री सुविधाओं में इजाफा होना है। रावघाट रेल लाइन को लेकर उन्होंने कहा कि इस परियोजना का काम ठीक ठाक चल रहा है। इसमें संबंधित एजेंसी को राज्य सरकार से भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। पावर हाउस स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के सामान्य तौर पर अवलोकन करने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के दौरे पर गई।

