Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ग्राम चनाडोंगरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक आवेदिका 03 दिसंबर तक आवेदन कर सकती है। आवेदन कार्यालयीन दिवस में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किये गये हैं। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर प्रधान कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा बैठक कलेक्टर बस्तर एवं प्राधिकृत अधिकारी हरीश एस. की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, विपणन संघ एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बस्तर जिले में धान उपार्जन का कार्य करने वाली 52 समितियों के समिति प्रबंधक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि छग. शासन की प्राथमिकता कृषकों की धान खरीदी व्यवस्था में संतुष्टी प्रदाय करना है। इस हेतु जिले के 79 धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में खम्हरिया तहसील के मंगल सहित अन्य लोगों ने ट्रॉसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉसफार्मर नहीं होने के कारण हमें खेती-किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदन को विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल से अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाले एक बदमाश युवक राहुल को गिरफ्तार किया है। युवक रविवार रात करीब 12 बजे छत से कूदकर जीएनएम इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा। हॉस्टल में नर्सिंग की करीब 85 छात्राएं मौजूद थीं। बदमाश एक-एक करके हॉस्टल के कमरों के दरवाजे खटखटाने लगा, शुरू में तो लड़कियों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब ये बार-बार होने लगा तो लड़कियां डर गईं और चिल्लाने लगीं। इसी बीच बदमाश एक कमरे के भीतर दाखिल हो गया। कमरे के भीतर से बदमाश लड़कियों के अंडर गारमेंट्स उठाने…

Read More

जनदर्शन में आज कुल 145 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत कन्हाईबंद निवासी हरिदयाल टैगोर ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराने, ग्राम पंचायत पिसौद निवासी नर्मदा प्रसाद साहू द्वारा…

Read More

ग्रामीण युवाओं को मिला रोजगार, 75 हजार रुपए से अधिक रुपए की हुई आमदनी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। हसदेव नदी पर स्थित कुदरी बैराज पिकनिक स्पॉट पर इस बार पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन की एक नई पहल देखने को मिली, जहां न सिर्फ लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे है बल्कि वोटिंग का भी लुफ्त उठा रहे है। जहां एक ओर पर्यटकों को आनंद का अनुभव हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर गांव के ही युवाओं को इससे रोजगार मिलने लगा है। यहां आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जिले में इस तरह की सुविधा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने मांग किया है सरकार स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम तत्काल घोषित करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम को घोषित नहीं किया है। न ही वार्डो, निकाय अध्यक्षों, महापौरों के आरक्षण की प्रक्रिया को शुरू किया है। जबकि प्रदेश की अधिसंख्यक निर्वाचित निकायों का कार्यकाल दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जायेगा, ऐसे में समय पर चुनाव कराने के लिये आवश्यक है कि चुनाव कार्यक्रम तुरंत घोषित किया जाये। चुनाव कार्यक्रम नहीं घोषित करने से साफ हो रहा सरकार की मंशा चुनावों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की एक शादीशुदा महिला के पति और समाज ने उसे साथ छोड़ दिया है, पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला का कसूर यह था कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने थाने में मामला दर्ज करवाई, जिससे नाराज होकर समाज वालों ने उनका बहिष्कार कर दिया है। उसकी बहन की भी शादी तुड़वा दी। प्रताड़ित महिला ने पुलिस और जिला प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। तंग आकर अब हाईकोर्ट की शरण ली है। महिला की याचिका पर कलेक्टर-एसपी सहित कलार समाज के संभागीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के बदहाल हाे चुकी केशकाल घाट के सड़क निर्माण का काम जारी है, इसी बीच आज सोमवार को केशकाल घाट का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने केशकाल घाट के सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय विधायक और राज्य सरकार पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार कर जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया है। जिस पर पलटवार करते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा है कि कवासी लखमा को गुणवत्ता के बारे में कितना ज्ञान है यह तो मैं नहीं जानता। लेकिन केशकाल घाट के निर्माण की आलोचना कर इसमें व्यवधान डालने का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। डीएमएफ मद से साढ़े 12 लाख रूपए की लागत से दो नये शव वाहन खरीदे गए हैं। इनमें से एक का उपयोग बिल्हा विकासखण्ड के नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र और दूसरे को तखतपुर को आवंटित किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम क्षेत्र के लिए आवंटित वाहन को हरी झण्डी दिखाई। दिवंगत लोगों के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके निवास तक निःशुल्क पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अ्रग्रवाल और सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी उपस्थित थे।

Read More