खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के बदहाल हाे चुकी केशकाल घाट के सड़क निर्माण का काम जारी है, इसी बीच आज सोमवार को केशकाल घाट का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने केशकाल घाट के सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय विधायक और राज्य सरकार पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार कर जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया है। जिस पर पलटवार करते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा है कि कवासी लखमा को गुणवत्ता के बारे में कितना ज्ञान है यह तो मैं नहीं जानता। लेकिन केशकाल घाट के निर्माण की आलोचना कर इसमें व्यवधान डालने का प्रयास किया जा रहा है। हमें एकजुट होकर घाट का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाते हुए जनता को इसका लाभ दिलवाने पर विचार करना चाहिए।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि घाटी में सड़क निर्माण के कार्य के लिए मार्ग डायवर्ट किया गया है, इससे जनता को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इधर विभाग के द्वारा 24 घण्टे निर्माण कार्य करने की बजाय लेटलतीफी करते नजर आ रहे हैं। जिन मोड़ों में सीसी रोड बनाया गया है वहां ठीक से पानी भी नहीं डलवाया जा रहा है। उन्हाेने कहा कि यहां के कलेक्टर रह चुके नीलकंठ टेकाम अब विधायक बन गए हैं। उन्हें केवल कमीशन लेना और भ्रष्टाचार करना आता है। बस्तर में हवाई सेवाएं बंद करवा दी गई, रेल लाइन का विस्तार नहीं हुआ, ऐसे में जनता आखिर क्या करेगी। भाजपा बस्तरवासियों को अपना दुश्मन मानती है इसलिए बस्तर के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में भूपेश बघेल की सरकार थी, लेकिन उन्होंने घाट की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए कोई पहल नहीं किया। और अब हमारी सरकार केशकाल घाट की दशा को तेज गति से सुधार रही है, तो इसकी आलोचना कर व्यवधान न डाला जाए। जल्द से जल्द घाट का निर्माण कार्य पूरा कर आम जनता को सुविधा उपलब्ध करवाई जाए इस पर उन्हें विचार करना चाहिए। श्री टेकाम ने यह भी कहा कि केशकाल बायपास मार्ग और धमतरी-जगदलपुर फोरलेन मार्ग का कार्य भी स्वीकृत हो गया है, जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

