खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर प्रधान कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा बैठक कलेक्टर बस्तर एवं प्राधिकृत अधिकारी हरीश एस. की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, विपणन संघ एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बस्तर जिले में धान उपार्जन का कार्य करने वाली 52 समितियों के समिति प्रबंधक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि छग. शासन की प्राथमिकता कृषकों की धान खरीदी व्यवस्था में संतुष्टी प्रदाय करना है। इस हेतु जिले के 79 धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों हेतु पेयजल, बैठक/छांव की व्यवस्था के साथ-साथ धान खरीदी अंतर्गत सभी व्यवस्थायें पूर्ण रहे। इस वर्ष कृषकों की पूर्व मांग पर केन्द्रों में इलेक्ट्रानिका कांटा बांट से धान खरीदी की जावेगी साथ ही धान खरीदी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। धान खरीदी के टोकन कटवाने में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जावेगी। धान खरीदी की उचित व्यवस्था हेतु खरीदी केन्द्रों की प्रतिदिन खरीदी क्षमता का सही निर्धारण करने एवं पर्याप्त हमालों, तालपत्री, तौल कांटा, माईश्चर मशीन जैसे सभी उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गए।
कलेक्टर ने इस वर्ष धान संग्रहण केन्द्र खोले जाने तथा धान का उठाव अधिकतम 31 मार्च के पूर्व करने के निर्देश दिये गये। विगत वर्ष शार्टेज केन्द्रों में विशेष निगरानी में धान खरीदी होगी तथा उक्त केन्द्रों में धान का उठाव जल्दी होगा। अवैध धान की रोक हेतु अपने उपज का संपूर्ण धान बेच चुके कृषकों से रकबा समर्पण कराने, ग्रामवार औसत उत्पादन की जानकारी रखने, विगत तीन वर्षों की औसत धान खरीदी को देखते हुये खरीदी केन्द्रों की निगरानी की जावेगी। साथ ही उडनदस्ते द्वारा किसी भी अवैध धान की आवक की इनपुट मिलने पर कठोर कार्यवाही होने के निर्देश कलेक्टर बस्तर नें बैठक में दी। बैठक में संयुक्त पंजीयक सहकारिता विनोद कुमार बुनकर, बैंक सीईओ कुवंर सिंह ध्रुव, खाद्य नियत्रंक जीएस. राठौर, जिला विपणन अधिकारी राजेन्द्र कुमार ध्रुव, बैंक के अतिरिक्त प्रबंधक एसए. रजा, बैंक के अन्य अधिकारी एसके. कनौजिया, प्रदीप मजुमदार इत्याद अधिकारी/कर्मचारी सभी विभागों के मौजूद रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

