Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार खुशियां अपार-खुशहाल किसान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार अपने वादे के मुताबिक राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के एवज में 72 घंटे के भीतर ही राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह व्यवस्था वास्तव में किसानों के उपज और उनके परिश्रम का सम्मान है। रायपुर जिले के चटौद गांव के किसान धनश्याम वर्मा को पचेडा सोसायटी में 37 क्विंटल धान बेचे अभी 72 घंटे भी नहीे हुए थे कि उनके बैंक खाते में राशि पहुंचने की सूचना का…
दूसरे राज्यों से धान आवक रोकने सीमावर्ती क्षेत्रों में रखी जा रही है कड़ी निगरानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो चुका है। 14 नवम्बर से अब तक मात्र तीन दिन की खरीदी में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का आकड़ा 3 लाख टन के पार पहुंच गया है। मंत्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों…
स्वच्छाग्राही दीदियों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैगा आदिवासी हितग्राहियों को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र बांटा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान’’ का शुभारंभ वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए किया। यह अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति राजेश भार्गव, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण टीम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सरकार राज्य की राजधानी सहित प्रदेश में अपराधों को रोकने में विफल साबित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर रोज नई घटनाओं को अंजाम दे रहे, पुलिस लकीर पीटती नजर आती है। सरकार में बैठे हुये जिम्मेदार लोग अपराधों पर नियंत्रण की बात करने के बजाय बहानेबाजी और राजनैतिक बयान देकर घटना को नकारने में लगे रहते है। दीपावली के बाद से एक पखवाड़े में राजधानी रायपुर में 17 हत्याएं हो गयी है। आम आदमी रोज-रोज हो रही हत्याओं से दहशत में जी रहा। महिलायें अपने को असुरक्षित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनना प्रारंभ हो गया है। योजना के अंतर्गत सभी वरिष्ठ नागरिकों को 05 लाख रूपये तक की ईलॉज की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में मुंगेली के शिवाजी वार्ड के निवासी अजीत राम रूपवानी को आयुष्मान वय वंदना का पहला कार्ड प्रदान किया और उन्हे बधाई दी। साथ ही उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों को केवाईसी करा कर नया आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। गौरतलब है कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सभी उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। वहीं कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम गठित कर उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज मुंगेली अनुविभाग अंतर्गत राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान खपाने वाले के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 120 क्विंटल धान जप्त किया गया है तथा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। सब इंस्पेक्टर परीक्षा में चयनित जिले के युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं एस.पी से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। उन्होंने परीक्षा में सफल युवाओं को बधाई देते हुए अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने चयनित युवाओं को जीवन में अनुशासन अपनाने और कानून एवं व्यवस्था की बेहतर समझ के साथ कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता से सीधा संपर्क होता है इसलिए अपने कार्य क्षेत्र में मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरी संवेदनशीलता से कार्य करें और समाज के लिए मिसाल बनें। एस पी भोजराम पटेल ने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में 14 नवम्बर से धान खरीदी का दौर जारी हो चुका है। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के एवज में सहकारी बैंकों के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 370 किसानों से 15 हजार 626 क्विंटल धान की खरीदी के एवज मंे अबतक 03 करोड़ 59 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।…
जनदर्शन: ग्रामीणों ने दी वार्ड में हैण्डपंप खराब होने की शिकायत, कलेक्टर ने कार्यवाही के दिए निर्देश
खिलाड़ियों की मांग पर कलेक्टर ने तत्काल उपलब्ध कराई खेल सामग्री 162 आवेदकों ने अपनी मांगो, समस्याओं और शिकायतों से संबंधित सौंपे आवेदन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव ने आमजनों की समस्याओं, मांगो और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सूना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आमजनों की समस्याएं सुनी जाती है। लोग बड़ी आस के साथ अपनी समस्यां को लेकर यहां पहुंचते है। उसका समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुचिश्ति करें। इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनदर्शन में…
18 दिसंबर बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के चलते विधानसभा चतुर्थ सत्र की तिथि में बदलाव का किया आग्रह खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माननीय राज्यपाल रमेन डेका को छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि, छत्तीसगढ़ की छटवीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक आहुत किया गया है, सत्रावधि के मध्य में 18 दिसंबर 2024 को बाबा गुरूघासीदास जी की जयंती है। यद्यपि इस तिथि को अवकाश है, किंतु गुरु घासीदास जी की जयंती के व्यापक कार्यक्रमों की दृष्टि से प्रदेश के अधिकतर विधानसभा सदस्यों को अपने…

