खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सभी उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। वहीं कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम गठित कर उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में आज मुंगेली अनुविभाग अंतर्गत राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान खपाने वाले के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 120 क्विंटल धान जप्त किया गया है तथा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने बताया कि कमल ट्रेडर्स में 149 कट्टा कुल 59.60 क्विंटल अवैध धान व दुर्गा ट्रेडर्स में 120 कट्टा कुल 50 क्विंटल अवैध धान पर कार्रवाई करते हुये जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व अमला और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

