खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनना प्रारंभ हो गया है। योजना के अंतर्गत सभी वरिष्ठ नागरिकों को 05 लाख रूपये तक की ईलॉज की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में मुंगेली के शिवाजी वार्ड के निवासी अजीत राम रूपवानी को आयुष्मान वय वंदना का पहला कार्ड प्रदान किया और उन्हे बधाई दी। साथ ही उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों को केवाईसी करा कर नया आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की।
गौरतलब है कि जिले के 70 प्लस के 36 हजार 360 वरिष्ठ नागरिको को 05 लाख तक मुफ्त ईलाज के लिए केवाईसी करा कर नया आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। केवाईसी कराने पर बुजुर्गाे का सेपरेट आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा। इस कार्ड से वे किसी भी सरकारी व इपैंनल निजी अस्पतालों में 05 लाख रूपये तक स्वयं के ईलाज करा सकेंगे। 70 प्लस आयु वर्ग कें लोग अपने आधार कार्ड से आनलाईन या किसी च्वाईस सेंटर पर पहुॅचकर आफलाईन कार्ड बनवा सकेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर गिरधारी लाल यादव, श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

