Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
ज्योति सोनी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के पिथौरा ब्लॉक की 26 वर्षीय युवती, ज्योति सोनी आज आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन चुकी हैं। एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मी ज्योति ने अपने माता-पिता की कठोर मेहनत और सीमित साधनों के बावजूद अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी। उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी मजदूर थे, और चार बच्चों वाले परिवार को चलाना उनके लिए हमेशा एक चुनौती रही। बावजूद इसके, माता-पिता ने उनकी शिक्षा को प्राथमिकता दी। ज्योति ने अपने बचपन में आर्थिक समस्याओं और सीमित संसाधनों को देखा। उन्होंने पिथौरा…
इस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर रकबे में बोनी का लक्ष्य अब तक 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष रबी फसलों के लिए अब तक 5.57 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी हैं। वहीं रबी फसल के किसानों को 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया गया है। ंइस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां…
गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नशीली दवाआंे के सेवन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हो यह सुनिश्चित किया जाए। शर्मा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय एवं सेवन पर वैधानिक कार्यवाही करने और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे। गृह मंत्री ने प्रदेश में नशीली दवाओं के अवैधानिक वितरण…
जल जनित बीमारी हैजा, उल्टी, दस्त इत्यादि में कमी आई है खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जल जीवन मिशने के कार्यों में तीव्रता आई है। डांडपानी झारखण्ड सीमा से लगा हुआ ग्राम है जिसमें जल जीवन मिशन द्वारा कुल चार सोलर एकल ग्राम योजना स्थापित की गई है जिसके माध्यम से 137 क्रियाशील घरेलु नल में जल दिया जा रहा है एवं कुल 143 एफएचटीसी में जल की आपूर्ति की जानी है हर एक योजना में 5000 ली. के 2 टंकी यानी 10000 लीटर की टंकी स्थापित की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल के बगल से हाई लेवल पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह पुल सीधे रायपुर जाने वाले एनएच से जुड़ा होगा। इस पुल के निर्माण में बाधक बन रहे 19 मकानों को ढहाने के लिए पहुंचे प्रशासनिक अमले को मकान मालिकों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद यह तय हुआ कि सभी मकान मालिक अपनी तैयारी कर लें दो दिन के बाद 27 नवंबर काे प्रशासनिक अमला फिर से आएगा और तय किए गए 19 मकानों को ढहा दिया जाएगा। प्रभावितों के साथ ही शहर की नजूल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में क्रेडा विभाग जल जीवन मिशन के तहत गांवों में टंकी बनाकर सोलर सिस्टम से पानी सप्लाई कर रहा है। इधर दूसरी ओर नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर जिले के करीब 20 से अधिक गांवों को सौर हाईमास्ट लाइट से रौशन करने की योजना बनाई है। क्रेडा के अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित गांव पूवर्ती, सालातोंग और सिलगेर में सौर हाईमास्ट लगाए हैं। दंतेवाड़ा के कामालूर, बासनपुर, धुरली, गामावाड़ा में इसका काम पूरा कर लिया है। नारायणपुर के मसपुर, मेटानार, कस्तूरमेटा, ईरकभट्टी, कानागांव व हिकपाड़ में लाइट लगाई जा रही है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला न्यायालय दंतेवाड़ा, तालुका बीजापुर, सुकमा, बचेली में खंडपीठों का गठन कर 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा और उसमें विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत’ आपसी सुलह या बातचीत की एक ऐसी प्रणाली है, जहां अदालत में लंबित मामलों (या विवाद) या जो मुकदमेबाजी से पहले के चरण में हैं, उन दो पक्षों में समझौता किया जाता है, या सौहार्द्रपूर्ण तरीके से निपटाया जाता है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों के रखे जाने के संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के बाद अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तेजी से पारा गिरा है। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्त लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बस्तर संभाग के ग्रामीण इलाकाें में इसका सबसे अधिक असर देखने काे मिल रहा है। नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.6 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 12.3 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस और सुकमा में 14.8 डिग्री सेल्सियस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी अपने जिला पदाधिकारियाें रजनीश पाणिग्रही, वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा एवं पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, बैदुराम कश्यप तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन से जीवित मोक्ष का अनुभव एवं नई ऊर्जा मिलती है। उन्हाेने ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव का विधि विधान से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया है। बस्तर की खुशहाली की भी मैंने कामना की है। साथ ही मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया और भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। अग्रवाल ने कहा, आज भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण हो गए गए, वर्ष 2015 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई। हमारे संविधान निर्माताओं ने बहुत सोच-समझकर ऐसा संविधान तैयार किया, जिसमें देश की प्रगति, आमजन के सशक्तिकरण, महिलाओं , युवाओं,…

