खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल के बगल से हाई लेवल पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह पुल सीधे रायपुर जाने वाले एनएच से जुड़ा होगा। इस पुल के निर्माण में बाधक बन रहे 19 मकानों को ढहाने के लिए पहुंचे प्रशासनिक अमले को मकान मालिकों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद यह तय हुआ कि सभी मकान मालिक अपनी तैयारी कर लें दो दिन के बाद 27 नवंबर काे प्रशासनिक अमला फिर से आएगा और तय किए गए 19 मकानों को ढहा दिया जाएगा। प्रभावितों के साथ ही शहर की नजूल जमीन पर काबिज लोगों की निगाह भी अब एक दिन बाद 27 नवंबर काे होने जा रही कार्रवाई पर टिकी है।
उल्लेखनिय ह कि तोडफ़ोड़ की इस कार्रवाई के बीच खास बात यह है कि अवैध माने जा रहे 19 आवासों में से 3 पीएम आवास भी है। नजूल की जमीन पर पीएम आवास बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। वहीं प्रभावित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से नजूल की जमीन पर बेजा तरीके से कब्जा करने का मामला सामने आया है, उससे प्रशासनिक लापरवाही के चलते सरकारी जमीन पर सरकार की मदद से ही अवैध ढंग से प्रधानमंत्री आवास तैयार किए जाने के मामले ने तूल पकड़ता जा रहा है। यह भी विदित हाे कि बस्तर संभाग में अधिकांश प्रधानमंत्री आवास बेजा कब्जा कर अवैध रूप से रह रहे लाेगाें काे बनाकर बंदरबाट की गई है, यह जांच का विषय है, जांच हाेने पर बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफास हाेगा, इतना ही नही ग्रामीण इलाकाें में दूसराें की पट्टे की जमीन पर भी प्रधानमंत्री आवास बना दिये गये हैं, जिसकी काेई सुनने वाला काेई नही है।

