खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला न्यायालय दंतेवाड़ा, तालुका बीजापुर, सुकमा, बचेली में खंडपीठों का गठन कर 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा और उसमें विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत’ आपसी सुलह या बातचीत की एक ऐसी प्रणाली है, जहां अदालत में लंबित मामलों (या विवाद) या जो मुकदमेबाजी से पहले के चरण में हैं, उन दो पक्षों में समझौता किया जाता है, या सौहार्द्रपूर्ण तरीके से निपटाया जाता है।
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों के रखे जाने के संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता द्वारा समस्त बैंक, वी एस एन एल, नगर पालिका, विद्युत एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ तथा दंतेवाड़ा जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लिया गया। बैठक में न्यायालयों में लंबित सिविल, दांडिक, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, बीमा, प्री लिटिगेशन प्रकरण एवं छोटे अपराध से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत करने एवं उनका निराकरण किए जाने का निर्देश दिए गए। बैठक में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पुलिस विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बैंक के अधिकारियों ने उपस्थित रहें।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

