Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न वनमंडलों में वनरक्षक के 1484 रिक्त पदांे पर सीधी भर्ती किया जा रहा है। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षकों के 65 पदांे पर भर्ती प्रक्रिया दिनांक 25.11़.2024 से प्रारंभ की गयी है जो कि दिनांक 08.12.2024 तक संपन्न की जायेगी। कवर्धा वनमंडल में उक्त पद के लिए कुल 29892 आवेदन प्राप्त हुयें है, प्रत्येक दिवस 2500 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में आमंत्रित किये गये है, जिसमें आज दिनांक 03.12.2024 तक कुल 6162 अभ्यर्थी सम्मिलित हुये हैं। आगामी दिनांक 06.12.2024 तक उक्त भर्ती प्रक्रिया…

Read More

मुंबई। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को मुंबई स्थित भाजपा भवन में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया। अब 5 दिसंबर, गुरुवार को शपथ ग्रहण होगा।अब तीनों नेता यानी देवेंद्र फडणवीस के साथ ही डिप्टी सीएम बनने वाले एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। साथ ही विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौपेंगे। माना जा रहा है कि कल ये तीनों ही शपथ लेंगे। इस तरह महाराष्ट्र की राजनीति में चली आ रही असमंजस की स्थिति आज दूर हो गई है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को जबरन जंगल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी ईश्वर सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है।

Read More

Khabarworld24 – 2023-24 में भारत में लगभग 92,000 पेटेंट आवेदन दाखिल किए गए, जो तकनीकी और वैज्ञानिक विकास के क्षेत्र में देश की महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक (CGPDTM) उन्नत पंडित ने इस आंकड़े को प्रस्तुत करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हर छह मिनट में एक नई प्रौद्योगिकी भारत में बौद्धिक संपदा (आईपी) संरक्षण की मांग कर रही है। यह भारत के नवाचार और तकनीकी विकास के तेजी से बढ़ते कदमों को दिखाता है, खासकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के संदर्भ में। पेटेंट आवेदन की संख्या में यह वृद्धि न केवल तकनीकी और…

Read More

Khabarworld24 – चीन और अमेरिका के बीच व्यापार और तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हाल के वर्षों में तनाव बढ़ता गया है। जुलाई 2023 में चीन ने गैलियम और जर्मेनियम जैसे महत्वपूर्ण अर्धचालक सामग्रियों (semiconductor materials) के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। यह कदम चीन का एक प्रकार से अमेरिका की उन नीतियों पर पलटवार है, जिनमें उसने चीन की तकनीकी कंपनियों पर प्रतिबंध और अर्धचालक उद्योग को नियंत्रित करने की कोशिश की थी। गैलियम और जर्मेनियम का महत्व गैलियम और जर्मेनियम दोनों अत्यंत दुर्लभ धातुएँ हैं, जिन्हें हाई-टेक उद्योगों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, जैसे: गैलियम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। फेंगल तूफान का असर खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने लगा है। इससे अब रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा। इससे राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, बस्तर में अगले तीन दिन हल्के बादल रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तूफान और उसका असर खत्म होने के बाद समुद्र में बने सिस्टम से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश और बादल रहे, जिससे…

Read More

Khabarworld24 – शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स में 597 अंकों की उछाल देखी गई। इस तेजी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं, जिनका विस्तार से विश्लेषण किया जा सकता है: 1. वैश्विक बाजारों में मजबूती वैश्विक स्तर पर प्रमुख बाजारों में सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में बढ़ोतरी और यूरोप एवं एशियाई बाजारों में आई तेजी ने भारतीय शेयर बाजार को भी समर्थन दिया है। वैश्विक आर्थिक स्थितियों में सुधार और केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों में कमी की उम्मीद ने निवेशकों के मनोबल को बढ़ाया है। 2. घरेलू आर्थिक…

Read More

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मोक्षदा एकादशी को भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और श्रीकृष्ण की पूजा करने से पापों का नाश तो होता ही है।मोक्षदा एकादशी व्रत और पूजा के फलस्वरूप पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी का व्रत सभी में श्रेष्ठ माना जाता है। मार्गशीर्ष माह और एकादशी दोनों ही श्रीहरि को प्रिय है। यहां जानें मोक्षदा एकादशी 2024 कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व। मोक्षदा एकादशी 2024 डेट मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर 2024 को बुधवार है। इसी दिन…

Read More

Khabarworld24 – भारतीय साक्ष्य अधिनियम, जिसे भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2024 (Bharatiya Sakshya Adhiniyam) के नाम से भी जाना जाता है, न्यायपालिका में साक्ष्य की भूमिका को बेहतर, विश्वसनीय और आधुनिक बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह नया अधिनियम पुराने भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की जगह लेता है, जो ब्रिटिश काल में बनाया गया था। नए अधिनियम का उद्देश्य मौजूदा न्यायिक प्रणाली को समय के साथ अद्यतन करना और डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटना है। इसमें साक्ष्यों को प्रस्तुत करने, उनका मूल्यांकन और सत्यापन करने की प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया है। प्रमुख विशेषताएँ: 1.…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हरा दिया। मेहमान बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में 101 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि टीम ने पहला टेस्ट 201 रनों से गंवाया था। क्या अब दूसरे टेस्ट में जीत के साथ बांग्लादेश ने भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं? तो आइए जानते हैं कि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में कितना बदलाव आया। तो आपको बता दें कि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे टेस्ट से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के…

Read More