नई दिल्ली। बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हरा दिया। मेहमान बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में 101 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि टीम ने पहला टेस्ट 201 रनों से गंवाया था। क्या अब दूसरे टेस्ट में जीत के साथ बांग्लादेश ने भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं? तो आइए जानते हैं कि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में कितना बदलाव आया।
तो आपको बता दें कि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे टेस्ट से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। टीम इंडिया को भी इस मुकाबले से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले भी टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर थी और अभी भी पहले ही नंबर पर काबिज है। भारतीय टीम ने अब तक 15 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें 9 में जीत दर्ज की, 5 गंवाए और 1 ड्रॉ पर खत्म हुआ।
निचले पायदान पर हैं बांग्लादेश और वेस्टइंडीज
बात करें बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की, तो दोनों ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद हैं। बांग्लादेश 8वें और वेस्टइंडीज 9वें पायदान पर है। दोनों ही टीमों का फाइनल में पहुंचना लगभग असंभव है। बांग्लादेश के पास अब इस 2023-25 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में कोई टेस्ट बाकी नहीं रह गया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस चक्र का आपना आखिरी टेस्ट खेल लिया।
वहीं सबसे नीचे रहने वाली वेस्टइंडीज को अभी दो टेस्ट और खेलने हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ होने हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतने के बाद भी वेस्टइंडीज के पास फाइनल में पहुंचने का कोई चांस नहीं होगा। वेस्टइंडीज ने अब तक इस चक्र में 11 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है। टीम ने 7 मुकाबले गंवाए और बाकी 2 ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

