खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। फेंगल तूफान का असर खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने लगा है। इससे अब रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा। इससे राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
वहीं, बस्तर में अगले तीन दिन हल्के बादल रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तूफान और उसका असर खत्म होने के बाद समुद्र में बने सिस्टम से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश और बादल रहे, जिससे दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।
आज बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहेगा। लेकिन रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मंगलवार को दिन का तापमान 30 डिग्री पहुंच गया, जो नॉर्मल से 1.5 डिग्री अधिक था।
सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है यहां न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। मंगलवार को बलरामपुर में रात का तापमान 10.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरगुजा में रात का तापमान 15.6 डिग्री रहा। सूरजपुर में 13.9 डिग्री, कोरिया में 13.9 डिग्री टेंपरेचर रहा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

