Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के जंगल सफारी में आखिरकार जेब्रा का एक जोड़ा आ गया है। गुजरात स्थित उद्योगपति अंबानी के जू से जेब्रा के अलावा मीर कैट और माउस डियर के जोड़ा भी मिला है। इन विदेशी और दुर्लभ वन्य प्राणियों को पाने के लिए वन विभाग को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। गुजरात से जेब्रा, माउस डियर और मीरकैट का जोड़ा बेहद सावधानी से यहां लाया जा चुका है। दुनियाभर में बेहद दुर्लभ और छत्तीसगढ़ में पाया जाने वाला सफेद भालू देने के बाद ही जेब्रा, माउस डियर और मीरकैट का जोड़ा मिला है। जंगल सफारी में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भी लोगों को गर्मी से राहत बने रहेगी। पिछले कुछ दिनों से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। आज भी कई जिलों में अंधड़ चलने, व्रजपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर तमिलनाडु 1.5 किमी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि आज है, लेकिन अब भी 325 करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त करना दूर की बात लग रही है। टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े कर बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अतिरिक्त एक माह की अवधि में अब तक 6 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जो मंत्रालय में आयोजित होगी। यह बैठक 1 मई को मजदूर दिवस को लेकर हो सकती है, जिसमें मजदूरों के हित में कई घोषणाएं की जा सकती हैं। अप्रैल माह की दूसरी बैठक 30 अप्रैल को आयोजित की गई है। वहीं, सीएम 5 मई से सुशासन तिहार को लेकर प्रदेशभर का दौरा करेंगे।  

Read More

अनुबंध के मुताबिक समय-सीमा में कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बस्तर राजस्व संभाग में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित बैठक में अधिकारियों से कहा कि बस्तर की स्थानीय जरूरतों के अनुसार कनेक्टीविटी बढ़ाने सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित कर अनुबंध के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण…

Read More

रायपुर, 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अक्ति (अक्षय तृतीया) तिहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन आरंभ किए गए कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित मानी जाती है। इसलिए यह दिन अत्यंत शुभ और अक्षय (अविनाशी) माना गया है। यह सौभाग्य, सफलता और समृद्धि का प्रतीक दिवस है। विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी इस दिन अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए बड़ी संख्या में विवाह संस्कार इस दिन आयोजित…

Read More

टीबी, कुष्ठ व मलेरिया को समन्वित प्रयास करते हुए सम्पूर्ण उन्मूलन करना प्राथमिकता: कटारिया उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सतत् निगरानी एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आज सर्किट हाउस, रायपुर में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों तथा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) के साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की वर्तमान कार्ययोजना एवं भावी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।कटारिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण…

Read More

एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय गुणवत्ता पहचान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं और टीम को दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का परिणाम है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले शासकीय अस्पतालों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 427 से अधिक शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों ने राष्ट्रीय गुणवत्ता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल बिलासपुर से एनडीपीएस एक्ट के आरोपी बंदी उत्तरा कुमार खुंटे के फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक 453 किंडो ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 26 अप्रैल 2025 को रक्षित केंद्र से बंदी उत्तरा कुमार खुंटे पिता होरी लाल खूंटे 36 वर्ष, निवासी मरघटी, थाना हसौद, जिला सक्ती को ईलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर द्वारा चेकअप के बाद उसे सांस लेने में परेशानी बताने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा शुरू हो गई है। इससे गुंजेपर्ति, पुजारीकांकेर, चिंगनपल्ली, नेलाकांकेर और कमलापुर के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। मोबाइल टावर की स्थापना से क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, जिससे ग्रामीण अब देश-प्रदेश से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। वर्तमान में मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह कदम क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीणों…

Read More