खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा शुरू हो गई है।
इससे गुंजेपर्ति, पुजारीकांकेर, चिंगनपल्ली, नेलाकांकेर और कमलापुर के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। मोबाइल टावर की स्थापना से क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, जिससे ग्रामीण अब देश-प्रदेश से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। वर्तमान में मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह कदम क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीणों ने इस सुविधा का स्वागत किया है, जो उनके दैनिक जीवन और आर्थिक गतिविधियों को आसान बनाएगी।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

