Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
Author: admin
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि तथा तीनों तरह के निकायों में पार्षद निधि के रूप में 103 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है। उन्होंने नगरीय निकायों को इन निधियों का सदुपयोग करते हुए राज्य की शहरी आबादी तक यथाशीघ्र योजनाओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने केरावाही और कोपाबेड़ा जलाशय का दौरा किया। विधायक एवं कलेक्टर ने ग्राम केरावाही स्थित जलाशय का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं का आंकलन किया। उन्होंने वहां नौकायन सुविधा प्रारंभ करने, उद्यान निर्माण तथा पर्यटकों के लिए सुविधाओं के सुव्यवस्थित विकास के लिए जल संसाधन विभाग, वन विभाग और जिला पंचायत को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कंकेर। जिले के भानुप्रतापपुर के ताड़ोकी से रायपुर के लिए मेमू ट्रेन की शुरुआत हुई जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस खंड पर पहले डीजल से चलने वाली डेमू ट्रेन चलती थी। भानुप्रतापपुर में पहली बार पहुंची मेमू ट्रेन का नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर और नगरवासियों ने पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। इसके बाद राठौर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन पायलटों को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए । निखिल सिंह राठौर ने कहा भानुप्रतापपुर क्षेत्र के लिए यह एक और उपलब्धि है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे में लगातार सुविधाएं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर वन मंडल अंर्तगत लोहत्तर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जा रहे एक वाहन को वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा। वाहन माजदा सीजी 10 बीएम 2794 में बड़ी मात्रा में लकड़ी भरी थी। अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर लिया है। अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। लोहत्तर के डिप्टी रेंजर कार्यवाही की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं । रेंजर मुकेश नेताम ने बताया लोहत्तर क्षेत्र से एक माजदा वाहन में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर भर कर ले जाने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तेलंगाना की सीमा पर देश का सबसे बड़े नक्सल विराेधी चलाया जा रहा है। इस बीच पड़ाेसी राज्य तेलंगाना की सरकार एवं तेलंगाना के विपक्ष के द्वारा शांतिवार्ता की कवायद भी शुरू हो गई है। वहीं एक बार फिर नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार के नाम पर पर्चा जारी किया है, जिसमें उन्होंने बिना शर्त के युद्ध विराम घोषित कर शांतिवार्ता की पेशकश की है। जारी पर्चे में लिखा गया है कि पिछले जनवरी 2024 से केंद्र और राज्य के पुलिस, अर्धसैनिक, कमांडो बलों ने ऑपरेशन कगार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल जीवन मिशन योजनांतर्गत दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिला के दुरस्थ अंचल के निवासरत ग्रामीणों में स्वच्छ पेयजल मिलने से लागों के चेहरों में स्पष्ट रूप से मुस्कान देखी जा सकती है। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत बालपेट के आश्रित ग्राम भैरमबंद निवासी श्रीमती सुमित्रा भास्कर कहती है कि ’’पहले मुझे पीने का पानी लेने के लिए अपने घर से दूर मेन रोड पार करने के बाद लंबी दूरी तय कर हैण्डपम्प से लाना पड़ता था। जहां अन्य महिलाएं भी पानी लेने, कपड़े धोने व नहाने जाती थी। खासकर गृष्म काल में लंबे इंतजार के बाद मुझे पानी मिलता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांव घटोन में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित इस गांव तक हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराए जाने के बाद पहली बार चिकित्सा टीम पहुंच सकी। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में 260 पशुओं को खुरपका और चेचक रोग से बचाव के टीके लगाए गए, वहीं 25 बीमार पशुओं का इलाज किया गया। इसके साथ ही बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान की भी शुरुआत की गई।ग्रामीणों की मांग पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, अक्षय का अर्थ होता है, जिसका क्षय न हो। इसलिए माना जाता है कि इस तिथि को किए गए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है। इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। समस्त शुभ कार्यों के अलावा प्रमुख रूप से शादी, स्वर्ण खरीदने, नया सामान, गृह प्रवेश, पदभार ग्रहण, वाहन क्रय, भूमि पूजन तथा नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन स्नान, ध्यान, जप-तप करना, हवन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए महासमुंद जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, की-बोर्ड और स्मार्ट ईयरफोन वितरित किए गए। यह सहायक उपकरण महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा प्रदान किए गए। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, महासमुंद के तत्वावधान में गत दिवस आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में तीन विद्यार्थियों जिसमें शासकीय हाई स्कूल, लाटादादर, पिथौरा के कक्षा नवमी के छात्र हेमंत भोई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलडीह की कक्षा दसवीं की छात्रा तारा निषाद एवं हाई स्कूल, सिंघोड़ा की कक्षा नवमी की छात्रा खिलेश्वरी मिरी को ये सहायक उपकरण प्रदान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत किया गया। उन्होंने स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा चिन्हांकित ग्रामों मे पेयजल, सड़क निर्माण, सौर उर्जा, नलजल योजना, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता खुलवाने, अंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा सुशासन तिहार में प्राप्त हुए आवेदनों को जल्द निराकरण कराने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ममगाईं ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2016-23 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में में स्वीकृत आवासों की भौतिक प्रगति,…

