Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोंघीबाहर में 4 दिसंबर को सड़क किनारे रामकुमार खड़िया (पिता हरि लाल खड़िया) 33 वर्ष की गांव के बाहर सड़क किनारे लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत युवक की मौत सर में किसी भारी चीज से चोट की वजह से मौत होना पाया गया था। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 103 (1) बी एन एस कायम कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी थी।पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि भीखम साहू (पिता स्वर्गीय अलख राम साहू) उम्र 60 साल ग्राम बंजारी निवासी और मृतक रामकुमार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी कर दी है। हायर सेकेंडरी 12 वी की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी, जबकि हाईस्कूल 10 वी की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक आयोजित होगी।

Read More

राज्य सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रकाशित ”गाय – धर्म और विज्ञान” पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय को इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पुस्तक में गाय के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया गया है। पूरे देश में 4 जनवरी 2025 को गौ-विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के लगभग सवा लाख स्कूली छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री साय ने गौमाता के…

Read More

राज्यपाल डेका ने आईआईटी भिलाई में संस्कृति, भाषा और परम्परा केंद्र का किया शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि आईआईटी भिलाई की यात्रा में संस्कृति, भाषा और परम्परा केंद्र महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस केंद्र की स्थापना आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान, लुप्तप्राय भाषाओं और सतत विकास पर अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता के लिए एक अंतःविषय केंद्र के रूप में की गई है। केंद्र का मिशन छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों की भाषाई विविधता, सांस्कृतिक बहुलवाद, पारिस्थितिक ज्ञान और सामूहिक स्मृति को भारत में सामने लाना है। राज्यपाल डेका…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के अंतर्गत डूमरकछार निवासी पीवीटीजी श्यामलाल बिरहोर का कहना है कि हम पांच पीढ़ी से यहां रह रहे हैं। गरीबी इतनी थी कि कभी इतना पैसा भी नहीं जोड़ पाये कि अपने कच्चे घर को पक्का बना लें। मिट्टी का ही घर था, और इसी घर में हमारी कई पीढ़ी आई और चली गई। हम लोग भी बचपन से लेकर अभी तक इस कच्चे मकान में रह रहे हैं। बारिश के समय तो कच्चे घरों में मानों मुसीबत का पहाड़ ही टूट कर गिरता है। खपरैल से पानी की धार घर पर…

Read More

योजना के तहत मिली राशि से कोमल साहू ने कराया बोर, खरीदा भैंस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर उनकी फसल बेचने का मौका देना और कृषि के लिए उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से धान की खरीद, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग और नवीन कृषि तकनीकों में निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।धमतरी जिले के ग्राम भटगांव के किसान श्री कोमल साहू बताते हैं कि उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। शहीद गुंडाधुर कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिनों के शिविर के छठवें दिन स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक रैली निकालकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। एनएसएस जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे ने बताया कि भारत की विभिन्न संस्कृति, जाति, वेशभूषा, बोली, संस्कृति व परंपरा मानने वाले रहते हैं। इसी अखंड भारत के प्रति जागरूक करने सांस्कृतिक रैली निकाली गई है। इसमें सभी स्वयं सेवक सांस्कृतिक परिधान में नजर आए। शिविर में स्वयंसेवकों ने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर परियोजना कार्य किया। इस दौरान सरपंच हरिचंद कोर्राम, एनएसएस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024-25 सम्पन्न कराने के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) हरिस एस. ने बस्तर जिले के अन्तर्गत आने वाले नगर पालिक निगम जगदलपुर एवं नगर पंचायत बस्तर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 14 के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर के लिए रिटर्निंग अधिकारी अपर कलेक्टर चन्द्रिका प्रसाद बघेल, आयुक्त नगर पालिका निगम जगदलपुर निर्भय कुमार साहू तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय राजस्व जगदलपुर भरत कौशिक, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चन्द्रा, डिप्टी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर जे.पी.पात्रो (से.नि.) ने बताया कि आज साेमवार काे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में द्वितिय विश्व युद्ध के नान पेंशनर श्रीमति वामन वानखड़े एवं श्रीमति वानो बाई को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा विशेष निधि से 10 हजार रूपये का धनादेश सौंपा गया। इस दाैरान पूरे बस्तर संभाग से पूर्व सैनिक एवं विधवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हाेने बताया कि भारतीय सशस्त्र सेना के जवान जो देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए हैं, उनके पुण्य स्मरण एवं सैनिक परिवार की सहायता हेतु देश में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में आदिवासी बच्चों के लिए संचालित आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा 7 माह की गर्भवती हाे गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा 15 दिन से स्कूल नहीं आ रही थी। प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही प्रबंधन ने छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें गर्भधारण की पुष्टि हुई। विदित हाे कि इससे कुछ दिन पहले ही एक और आवासीय विद्यालय में भी छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधीक्षिका कारण बताओ नोटिस ही जारी…

Read More