खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोंघीबाहर में 4 दिसंबर को सड़क किनारे रामकुमार खड़िया (पिता हरि लाल खड़िया) 33 वर्ष की गांव के बाहर सड़क किनारे लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत युवक की मौत सर में किसी भारी चीज से चोट की वजह से मौत होना पाया गया था। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 103 (1) बी एन एस कायम कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि भीखम साहू (पिता स्वर्गीय अलख राम साहू) उम्र 60 साल ग्राम बंजारी निवासी और मृतक रामकुमार खड़िया दोनों एक मकान निर्माण में मजदूरी का काम करते थे, दोनों ने मिलकर मकान निर्माण में बचे लोहे की छड़ को बचा था। जिसके पैसा का लेन देन में भीखम साहू ने मात्र 500 सौ रुपए रामकुमार खड़िया से लिया था। रामकुमार खड़िया को हत्यारे भीखम साहू को 2000 रूपए और वापस देना बकाया था।
इसी बात को लेकर 4 दिसंबर को शराब पीने के दौरान दोनों का विवाद हो गया और रामकुमार खड़िया के सिर में लोहे की रॉड से मारकर भीखम साहू ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वह गांव में ही था पुलिस ने जब गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

