Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक, बालिकाओं को 25 (पच्चीस) हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार हेतु 2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित है। ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 01 जनवरी 2024 से दिसम्बर 2024 के मध्य अद्भुत वीरता का कार्य किया हो, किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, को सम्मानित किया जाता…

Read More

कलेक्टर आकाश छिकारा ने दी बधाई एवं शुभकामनांए खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव की गरिमामय उपस्थिति में पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम सम्मान समारोह में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत् सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास घटक में वर्ष 2023-24 अंतर्गत नगरपालिका परिषद् चांपा को छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर आकाश छिकारा के द्वारा नगरपालिका के अध्यक्ष जय थवाईत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर तथा सिटी मिशन प्रबंधक पोकराम पटेल, सामुदायिक संगठिका श्रीमती सुनिता प्रधान एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिला कि एक सिल्वर रंग के महेंद्रा एक्सयूव्ही 500 क्रमांक डीएल-12-सीए-5468 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा की ओर से तिरिया माचकोट जंगल के रास्ते होते हुये परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर नगरनार पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम तिरिया माचकोट जंगल के पास पहुंच कर देखा कि तिरिया माचकोट जंगल के पास महेंद्रा एक्सयूव्ही 500 क्रमांकडीएल-12-सीए-5468 खड़ा था। जिसका चालक पुलिस को देखकर कार को मौके पर छोडकर जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम के द्वारा वाहन चालक का जंगल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के मुनगा के जंगल में में बुधवार को सुरक्षाबलों व नक्सलियों की कंपनी नम्बर दो के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुनगा मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान गंगालुर एरिया कमेटी प्लाटून डिप्टी कमाण्डर पाण्डु माड़वी पिता आन्दो माड़वी निवासी नया पारा ग्राम मुंगा के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से जवानों ने नक्सली के शव में साथ 1 नग 9 एमएम पिस्टल, 1 नग टिफिन बम, 1 नग कुकर बम सहित विस्फोटक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली व भोपाल में आयोजित 67 वी नेशनल चैंपियनशिप कम्पटीशन के लिए शूटर्स का ट्रायल सेशन छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 15 से 18 दिसंबर तक शूटिंग रेंज माना में किया जा रहा हैं। जिसमे छत्तीसगढ़ के शूटर्स के क़्वालीफाई स्कोर के साथ उनका टीम चयन किया जायेगा। जो की सीधे दिल्ली व भोपाल में होने वाले नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। बता दे इस ट्रायल टीम का चयन हर साल नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया NRAI को भेजा जाता हैं। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा चार दिवसीय इस ट्रायल में छत्तीसगढ़ के शूटर्स को आगे बढ़ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/दिल्ली। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव जल्द होंगे। संगठन में होने वाली नियुक्तियों में युवा चेहरों को हर स्तर में तरजीह मिलेगी। बैज ने बताया कि, कांग्रेस में पीसीसी और डीईसी को देखेंगे, तो आपको युवा चेहरे ज्यादा मिलेंगे। करीब 80% युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि, उदयपुर संकल्प शिविर में कांग्रेस पार्टी ने तय भी किया था कि युवाओं को संगठन और सत्ता में ज्यादा मौका मिलेगा। पिछले दिनों कांग्रेस में जो नियुक्तियां की गई है। उनमें युवा सबसे ज्यादा है और आने वाला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस ने 45 मेडिकल स्टोर्स पर छापे मार कारवाई की है। राज्य औषधि नियंत्रक के आदेश पर 60 से ज्यादा अफसरों ने यह कार्रवाई की है। 15 मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस को सस्पेंड किया गया। और 3 मेडिकल के लाइसेंस को कैंसल किया गया है।बता दें कि छापेमार कारवाई के दरमियान मेडिकल स्टोर्स में बिना रिकॉर्ड के प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलीं थी। कुछ स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही थी। 19 दुकानों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया गया है। जांच की कारवाई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर नड्डा का किया स्वागतखबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजधानी में आयोजित जनादेश परब में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी एवं किरण देव सिंह ने भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में 19 दिसम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी शैक्षणिक संस्थान के लिए कुल 19 पदों पर भर्ती किया जाएगा। पीजीटी मैथ्स, कैमेस्ट्री के 2 पद, पीआरटी के 3 पद, किचन स्टाॅफ के 2 पद, कम्प्युटर ऑपरेटर के 1 पद, ड्राईवर के 5 पद, मैड के 3 पद एवं भृत्य के 4 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने साथ समस्त दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन…

Read More