Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी के गंगरेल और मुरूमसिल्ली बांध की खूबसूरती लुभा रही पर्यटकों कोछत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी और उसके सहायक नदी सिलयारी नदी पर धमतरी जिले में बने रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) और मुरूमसिल्ली बांध की खूबसूरती सभी को लुभाती है। इसी वजह से लाखों लोग यहां आते हैं। महानदी अत्यंत विशाल नदी है, जिसका उद्गम धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से होता है और यह नदी अपने उद्गम के बाद उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है। इस नदी पर बड़े-बड़े बांधों का निर्माण किया गया है, जिनमें से प्रमुख हैं रुद्री बांध, गंगरेल या रविशंकर बांध और उड़ीसा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की उपस्थिति में न्यू सर्किट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के सडक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सडक दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, सडक सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी सप्रे ने बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हाकन के पश्चात् यथा शीघ्र सुधारात्मक उपायों, घायलों की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की।रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉक्टर वैभव शिव पांडेय ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की बेहरमी से हत्या हुई है। हत्या की वजह मुकेश की निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता रही है। उन्होंने बीजापुर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया। इसकी कीमत उसे…

Read More

नई दिल्ली। दाल-चावल खाओ, प्रभु के गुण गाओ’…घर में अक्सर बुजुर्गों को आपने ये बात कहते सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों कहा जाता है। दरअसल, दाल-चावल (Pulses and Rice) जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सादा और पौष्टिक भी होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-A विटामिन-D, विटामिन-E, विटामिन-B1, विटामिन-C, विटामिन-K और एंटीऑक्सीडेंट मिल जाते हैं।दाल-चावल खाने से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं तो दूर होती ही हैं, दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इतना ही नहीं इससे वजन भी मेंटेन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की कड़ी निंदा करते हुये कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी कर एक महिला उसे लेकर ट्रेन से भागने की तैयारी थी। लेकिन समय रहते सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला चोर को पकड़कर बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया। इस पूरे मामले में अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी कंपनी का अहम योगदान है। महिला चोर को मौदहापारा थाने में पुलिस की मदद से सौंप दिया गया है। दरअसल अंबेडकर अस्पताल में एक संदिग्ध महिला ने वहां से एक बच्चा उठाया और उसे लेकर वे सीधे भागने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। देखते ही देखते अंबेडकर अस्पताल में ये बात आग की तरह फैल…

Read More

khabarworld24.com -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की शुरुआत करते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर कड़ा हमला बोला। अशोक बिहार के प्रचारपार्क में प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली पर कट्टर बेईमानों ने आपदा बनकर हमला किया है, और इन लोगों ने दिल्ली को भ्रष्टाचार और असफलता की ओर धकेल दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों ने अन्ना हजारे के आंदोलन का इस्तेमाल किया और सत्ता में आने के बाद शराब के ठेके, स्कूलों में भ्रष्टाचार, गरीबों के इलाज में घोटाले किए। “चोरी और सीनाजोरी” प्रधानमंत्री ने दिल्ली की आप सरकार पर आरोप…

Read More

khabarworld24.com – नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब 68 लाख पेंशनधारक अपनी पेंशन किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे। यह सुविधा नए केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पेंशन भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुगम और लचीला बनाना है। ईपीएफओ के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सीपीपीएस का कार्य सफलतापूर्वक लागू कर लिया गया है। इस व्यवस्था के तहत पेंशनधारकों को अब सत्यापन के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जैसे ही पेंशन राशि जारी की जाएगी, वह सीधे पेंशनधारक के खाते में…

Read More

khabarworld24.com -नई दिल्ली। भारतीय रुपये की गिरावट का सिलसिला 2014 से लगातार जारी है, और अब तक इसकी कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 43 प्रतिशत तक गिर चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 में भी रुपया और कमजोर हो सकता है। यह लगातार सातवां साल है जब भारतीय रुपये की कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिर रही है, और इस दौरान रुपया अपने सबसे निचले स्तर तक पहुँच गया है। 2014 से 2024 तक का सफर 2014 में भारतीय रुपये का मूल्य 60 रुपये प्रति डॉलर के आसपास था, लेकिन 2024 के अंत तक यह 85.61 रुपये…

Read More

khabarworld24.com -रायपुर: भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएएसआई) की 2023 की रिपोर्ट ने छत्तीसगढ़ के वन आवरण की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों (2021-2023) में राज्य के 17 जिलों में 82 वर्ग किलोमीटर जंगल साफ हुआ है। वहीं, 2023 में राज्य में वृक्ष आवरण में 683.62 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है, जो एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि, सर्वे में यह भी सामने आया है कि 2021 के मुकाबले 2023 में राज्य में घन क्षेत्र (dense forest area) में 19.13 वर्ग किलोमीटर की कमी आई है। इस बदलाव ने राज्य के वन आवरण…

Read More