खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी कर एक महिला उसे लेकर ट्रेन से भागने की तैयारी थी। लेकिन समय रहते सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला चोर को पकड़कर बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया। इस पूरे मामले में अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी कंपनी का अहम योगदान है। महिला चोर को मौदहापारा थाने में पुलिस की मदद से सौंप दिया गया है। दरअसल अंबेडकर अस्पताल में एक संदिग्ध महिला ने वहां से एक बच्चा उठाया और उसे लेकर वे सीधे भागने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची।
देखते ही देखते अंबेडकर अस्पताल में ये बात आग की तरह फैल गई कि एक महिला ने वार्ड से बच्चा चोरी कर लिया है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की गई। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी विभाग के सदस्य पुलिस के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में भागने का प्रयास कर रही महिला को चलती ट्रेन में चेनपुलिंग कर रोक लिया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

