Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा थाना क्षेत्र अंर्तगत गोलापल्ली मार्ग पर ग्राम बेलपोच्चा के पास सुरक्षाबलों ने आज मंगलवार को एक बड़े नक्सली हमले को नाकाम करते हुए नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलो कों नुकसान पहुंचाने लगाए गये, 10 किलो का एक आईईडी कों सुरक्षा बलो नें सुरक्षित बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। जवानों की सतर्कता के चलते पहले ही विस्फोटक की जानकारी मिल गई। जिसके बाद सुरक्षाबलों के बीडीएस की टीम माैके पर पंहुचकर 10 किलो क्षमता के आईईडी काे विस्फाेट कर निष्क्रिय कर नक्सलियाें के नापाक मंसूबे काे नाकाम कर दिया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र अंर्तगत बेदरे मार्ग पर ग्राम अम्बेली में नक्सलियाें द्वारा किए गये आईईडी धमाके में 8 जवान बलीदान हाे गये वहीं एक सिविलियन ड्राइवर की भी माैत हाे गई। यह वर्ष 2025 का पहला सबसे बड़ा नक्सली हमला है। नक्सलियों को इस बात की जानकारी पहले से ही थी, कि जो फोर्स मुठभेड़ में गई हुई है, वह किस मार्ग से लौटेगी। इसी कारण कुटरू-बेदरे मार्ग में जिस जगह आईईडी प्लांट किया गया था, वहां नक्सली पहले से मौजूद थे। नक्सलियों को पता चल गया था कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने…
➤ पुलिस की सतर्कता से तस्करों की साजिश नाकाम खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के निर्देशन, और डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में चौकी दशरंगपुर प्रभारी लक्ष्मीनारायण साव द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर 6.320 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। चौकी दशरंगपुर पुलिस टीम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हाई स्कूल दशरंगपुर, एनएच-30 पर मौजूद थी। बेमेतरा से कवर्धा की ओर आ रही सफेद…
मुख्यमंत्री साय द्वारा दिव्यांग लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना समाज के दिव्यांग वर्ग को नई उम्मीदें और सम्मान प्रदान करने की एक सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत महासमुंद जिले में 06 जनवरी को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तीन लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में कार्यरत है। यह योजना दिव्यांगजनों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में समानता और सम्मान का संदेश भी देती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले में नक्सली घटना में शहीद हुए जिला रिजर्व गार्ड के जवानों को राजभवन में श्रद्धांजलि दी गई। राजभवन में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के आरंभ होने के पूर्व राज्यपाल रमेन डेका एवं उपस्थित विभिन्न राज्यो के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियो, राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख का स्थापना दिवस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजभवन में आज कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख राज्यों का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि भारत विभिन्न रंगों के अनेक पुष्पों की एक माला है। हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान है। इन राज्यों के लोग अपनी विशिष्ट पहचान के साथ छत्तीसगढ़ में निवास करते हुए व्यवसाय या नौकरी कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।प्रधानमंत्री…
वाटिका में किया जा रहा है पालक, मूली, लालभाजी सहित विभिन्न सब्जियों का उत्पादन खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर जनपद अन्तर्गत पंच मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता ठाकुर एवं सहयोगियों द्वारा उन्नत रूप में पोषण वाटिका का विकास किया गया है। इस पोषण वाटिका में विभिन्न प्रकार की सब्जियां आलू , लालभाजी, पालक भाजी, मूली, धनिया, लहसुन, गोभी, सरसों, बैंगन, मसूर आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इस पोषण वाटिका से प्रतिदिन बच्चों और महिलाओं को न केवल ताजी बल्कि पौष्टिकता से भरपूर सब्जियां मिल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अनिता ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। 11वीं की स्कूली बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। छात्रा हास्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। हालांकि इस घटना को लेकर हास्टल अधीक्षिका ने भी अपनी अनभिज्ञता जतायी है। अधीक्षिका ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि छात्रा गर्भवती है।जहां पोड़ी उपरोड़ा स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के कन्या छात्रावास में रहकर 11 वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बीती…
खबर वर्ल्ड न्यूज- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कदम पर राज्य सरकार उनके साथ है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक बीजापुर विक्रम मण्डावी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज – बलात्कार मामले में दोषी करार संत आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने आसाराम को इलाज के लिए 15 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है। 12 साल से जेल में बंद आसाराम को मेडिकल आधार पर यह जमानत दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को जमानत के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ न करने और अनुयायियों से न मिलने के सख्त निर्देश दिए हैं। यह अंतरिम जमानत केवल इलाज के उद्देश्य से दी गई है । साल 2013 के नाबालिग से बलात्कार मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई…

