Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
    • रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
    • सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नक्सलियों ने ओआरपी के माैजूदगी में 12 वाहनाें में लाैट रहे जवानाें के 11 वें नंबर की वाहन को बनाया निशाना
    बस्तर

    नक्सलियों ने ओआरपी के माैजूदगी में 12 वाहनाें में लाैट रहे जवानाें के 11 वें नंबर की वाहन को बनाया निशाना

    adminBy adminJanuary 7, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र अंर्तगत बेदरे मार्ग पर ग्राम अम्बेली में नक्सलियाें द्वारा किए गये आईईडी धमाके में 8 जवान बलीदान हाे गये वहीं एक सिविलियन ड्राइवर की भी माैत हाे गई। यह वर्ष 2025 का पहला सबसे बड़ा नक्सली हमला है। नक्सलियों को इस बात की जानकारी पहले से ही थी, कि जो फोर्स मुठभेड़ में गई हुई है, वह किस मार्ग से लौटेगी। इसी कारण कुटरू-बेदरे मार्ग में जिस जगह आईईडी प्लांट किया गया था, वहां नक्सली पहले से मौजूद थे। नक्सलियों को पता चल गया था कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने अपना मार्ग बदल लिया है। वे इंद्रावती नदी को पार कर बेदरे और फिर कुटरू होते हुए लौटेंगे। बस्तर में जवान जब भी किसी नक्सल अभियान पर निकलते हैं, तो अमूमन जिस रास्ते से होकर जाते हैं, उस रास्ते से बहुत कम वापस आते हैं। दंतेवाड़ा डीआरजी और एसटीएफ के जवान 12 वाहनाें में लाैट रहे थे। नक्सलियों ने 11 वें नंबर की वाहन को निशाना बनाया। इसमें ड्राईवर सहित 9 लोग सवार थे, जिसमें 8 डीआरजी के जवान थे। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे और जवानों के चीथड़े उड़ गए। ड्राइवर के शरीर के इतने टुकड़े हुए कि उसका शव ढूंढ पाना भी मुश्किल था। घटनास्थल से करीब 500 मीटर के दायरे में शव और वाहन के हिस्से पड़े मिले। इस वाहन में सवार सभी 8 जवान बलीदान हो गए। इससे यह स्पष्ट है कि नक्सली जवानाें के बदली हुई रणनीति से वर्ष 2024 में नक्सली एक भी बड़ा हमला करने में सफल नही हाे पाये थे। इससे बाैखलाये नक्सली जवानाें की गतिविधियाें पर बारीक नजर बनाये हुए थे, राेड ओपनिंग पार्टी के माैजूदगी के बावजूद नक्सली इतनी बड़ी वारदात काे अंजाम देने में सफल हाेना बड़ी लापरवाही के कारण ही संभव है, यह सुरक्षाबलाें के समीक्षा का विषय हाे सकता है। वर्ष 2024 सुरक्षाबलाें के जवानाें के लिए सबसे सफल और बड़ी उपलब्धियाें वाला रहा , वहीं वर्ष 2025 का की शुरूवात में ही नक्सलियाें द्वारा बड़ी वरदात काे अंजाम देकर वर्ष 2024 की उपलब्धियाें से उत्साहित सुरक्षाबलाें के लिए तय समय सीमा वर्ष 2026 तक नक्सलियाें के खात्में के अभियान काे कमजाेर करने जैसा है।
    विदित हाे कि नक्सली जहां-जहां भी आईईडी लगाकर रखते हैं, इसकी जानकारी उन्हें होती है और इसकी जानकारी अपने जगह बदलने पर दूसरे नक्सलियों को देकर जाते हैं। यही कारण है कि तीन साल पहले बिछाई गई आईईडी से नक्सली सटीक निशाना लगाने में कामयाब हो गए। जिस बेदरे मार्ग से सुरक्षाबल के जवान लौट रहे थे, वहां नक्सलियों द्वारा तीन वर्ष पहले ही 50-60 किलो क कमांड आईईडी बिछा दी गई थी, जिसे आस-पास रहकर एक बटन दबाकर विस्फाेट किया जा सकता था, और यही हुआ। कुटरू से बेदरे की डामर की पक्की यह सड़क 10 वर्ष पहले बनी थी। तीन वर्ष पहले भारी बारिश के कारण सड़क बह गई थी। सड़क और पुल दोनों उखड़ गए थे। इसी दौरान यहां सड़क के मरम्मत का काम चला, उसी दाैरन नक्सलियाें द्वारा आईईडी लगाई गई थी।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियाें ने जिस जगह पर विस्फाेट किया वहां से सड़क के 100 मीटर की दूरी पर राेड ओपनिंग पार्टी लगी हुई थी। रोड ओपनिंग पार्टी का काम यह देखना होता है कि कोई खतरा तो नहीं है, इसके बाद पीछे की टीम आगे आती है। आरओपी के जवान सड़क के दोनों तरफ नजदीक में ही खड़े थे। सड़क से करीब 300 से 400 मीटर अंदर नक्सली पहले से ही एंबुश लगाकर बैठे थे। लेकिन उन्होंने धमाके से पहले फोर्स पर फायरिंग नहीं की, क्योंकि उनका निशाना सिर्फ जवानों से भरी हुई वाहन थी। इसी बीच जवानों से भरी एक के बाद एक 10 वाहन निकली और 11 वें नंबर के वाहन को नक्सलियों ने आईईडी विस्फाेट की चपेट में ले लिया। जिससे 12वें नंबर की गाड़ी के भी कांच टूट गए, हालांकि उसमें सवार जवान और ड्राइवर सुरक्षित हैं। जब धमाका हुआ तो नक्सलियों ने जवानों का ध्यान भटकाने और वहां से भागने के लिए 4 से 5 मिनट तक फायरिंग की। धमाके की आवाज सुनकर सामने निकली जवानाें से भरी वाहन भी रुक गईं। आरओपी ने ड्यूटी पर निकले जवानों के साथ मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। जब कुटरू और बेदरे कैंप में घटना की जानकारी मिली, तो बैकअप पार्टियां आनी शुरू हो गई। नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाने के लिए पुल से करीब 50 मीटर दूर जहां सीसी सड़क खत्म हुई और डामर की सड़क शुरू हुई थी, उसके बीच की जगह का चयन किया था, यहां 6 से 7 पेड़ राउंड में थे। नक्सलियों ने आईईडी तो तीन वर्ष पहले लगाई, लेकिन इसमें विस्फाेट करने के लिए वायर रविवार 5 जनवरी की रात को जोड़ा गया। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में नक्सलियों ने अब तक इसी तरीके का उपयाेग कर वाहनाें को आईईडी विस्फेट से उड़ाया है।
    गाैरतलब है कि सुरक्षाबलाें के जवान 4 जनवरी से अबूझमाड़ में नक्सल विराेधी अभियान पर नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा की एसटीएफ और डीआरजी की टीम पंहुची थी, जहां हुए मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गये नक्सलियाेंं के कई हथियार भी बरामद हुए। बाैखलाये नक्सलियाें के निशाने पर डीआरजी के जवान ही थे, सोमवार को हुए इस नक्सल हमले का निशाना डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवान ही थे। इस समय नक्सलियों के सबसे बड़े दुश्मन डीआरजी के जवान ही हैं, क्योंकि नक्सलियाें काे सबसे ज्यादा नुकसान डीआरजी के जवान ही पहुंचा रही है।
    विदित हाे कि डीआरजी में एक योजना के तहत सरकार ने स्थानीय युवकों की भर्ती शुरू की। इसमें जिस जिले का युवक शामिल किया जायेगा वह उसी जिले की टीम में ही रहेगा, जैसा दंतेवाड़ा का युवक दंतेवाड़ा में ही रहेगा। इसके अलावा जो नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं, उन्हें भी डीआरजी में लिया जाता है। चूंकि ये टीम स्थानीय भाषा, बोली, भौगोलिक परिस्थितियां, नक्सलियों की रणनीति से वाकिफ़ होती हैं, इन्हें आगे रखा जाता है। इनका सूचनातंत्र भी मजबूत होता है, जिससे नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे अन्य फोर्स को मदद मिलती है। जिसके कारण अबूझमाड़ तक फोर्स घुस गई है, यह डीआरजी के कारण ही संभव हो पाया है। इस कारण डीआरजी इस समय नक्सलियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
    यह भी विदित हाे कि वर्ष 2024 में नक्सली एक भी बड़ा हमला करने में सफल नही हाे पाये थे, 4 दशक के नक्सल आतंक में वर्ष 2024 सुरक्षाबलाें के जवानाें के लिए सबसे सफल और बड़ी उपलब्धियाें वाला रहा है, जिसमें कई बड़े कैडर के नक्सलियाें सहित 200 से अधिक नक्सलियाें काे ढेर करने की उपलब्धि भी शामिल है। वर्ष 2024 में हुई मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियाें में 5 सितंबर काे छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 3 सितंबर काे 13 घंटे चली मुठभेड़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 9 नक्सली ढेर, 29 अगस्त काे नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर मुठभेड़, 3 महिला नक्सली ढेर, 20 जुलाई काे सुकमा के जगरगुंडा इलाके में मुठभेड़, 1 नक्सली मारा गया, 18 जुलाई काे दंतेवाड़ा में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर, 17 जुलाई काे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली मारे गए, 15 जून काे अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर, 10 मई काे बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ 12 नक्सली ढेर, 8 जून काे अबूझमाड़ के आमदई एरिया में 6 नक्सली मारे गए, 23 मई काे अबूझमाड़ के रेकावाया में 8 नक्सली मारे गए, 10 मई काे बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, 29 अप्रैल काे नारायणपुर में 10 नक्सली हुए ढेर, 15 अप्रैल काे कांकेर में 29 नक्सलियों को मारा, 5 अप्रैल काे दंतेवाड़ा में 1 नक्सली ढेर, 2 अप्रैल काे बीजापुर के करचोली में 13 नक्सली मारे गए। जनवरी-अप्रैल काे छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 3 मुठभेड़ में 42 नक्सली मारे गए थे।
    अब तक हुए बड़ी नक्सली वारदात जिसमें हमारे जवान बलीदान हुए उसमें 26 अप्रैल, 2023 आईईडी विस्फाेट में दंतेवाड़ा में 10 जवान बलीदान हुए, 3 अप्रैल, 2021 बीजापुर में एंबुश में फंसकर 23 जवान बलीदान हुए, 22 मार्च, 2020 एंबुश में फंसकर 17 जवान बलीदान हुए, 5 अप्रैल, 2019 कांकेर में बीएसएफ के 4 जवान बलीदान हुए, मार्च 13, 2018 सुकमा में आईईडी विस्फाेट में CRPF के 9 जवान बलीदान हुए, 24 अप्रैल, 2017 सीआरपीएफ के 25 जवान सुकमा में बलीदान हुए, 11 मार्च, 2017 एंबुश में फंसकर 12 सीआरएफ के जवान बलीदान हुए, 11 मार्च, 2014 सीआरपीएफ के 15 जवान और छग. बल के 5 जवान बलीदान हुए, 13 मई, 2012 एनएमडीस के प्लांट में सीआईएसएफ के 6 जवान बलीदान हुए, 19 अगस्त, 2011 बीजापुर में 11 जवान बलीदान हुए, 29 जून, 2010 में सीआरपीएफ के 27 जवान नारायणपुर में बलीदान हुए, 17 मई, 2010 में दंतेवाड़ा 36 आम नागरिक और 12 एसपीओ के जवान बलीदान हुए, 6 अप्रैल, 2010 दंतेवाड़ा हमले में सबसे अधिक 76 जवान बलीदान हुए, जून 20, 2009 में सीआपीएफ के 11 जवान बीजापुर में बलीदान हुए थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    November 20, 2026

    बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद

    November 19, 2026

    बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

    November 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    By Khabar WorldNovember 20, 20261

    आवास निर्माण के लिए मिली 1.20 लाख रुपये की सहायता, रोजगार गारंटी और शौचालय निर्माण…

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

    November 20, 2026

    रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

    November 20, 2026

    रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 20, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    November 20, 2026

    महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.