Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा मुक्ति धाम के सामने एक नाले से अज्ञात शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और धमतरी जिले का दौरा करेंगे।जहां मुख्यमंत्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला मुख्यालय बालोद के पास शासकीय हाई स्कूल मैदान जुंगेरा में आयोजित बालोद जिले में विकास कार्यों की भूमिपूजन, लोकार्पण और हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री साय बालोद जिलेवासियों को 141.03 करोड़ रुपए की राशि के कुल 115 विकास कार्यों का सौगात देंगे। इसके अंतर्गत 77 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के 76 कार्यों का भूमिपूजन और 63 करोड़ से अधिक की लागत के 39 कार्यों का लोकार्पण शामिल…

Read More

20.53 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 23790 करोड़ रूपए का भुगतान धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 20.53 लाख किसानों को…

Read More

एचएमपी वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं, लक्षणों एवं प्रभावों के बारे में किया जा रहा है अध्ययनः स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री ने एचएमपी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में दिए दिशा निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस जिसे एचएमपीवी वायरस कहा जा रहा है, इससे निपटने के लिए छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार है। वायरस को लेकर सतर्कता बरतने और तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। देश के…

Read More

मुख्यमंत्री ने की भक्तिन माता राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजिम शैव और वैष्णव परंपरा का संगम स्थल है। राजिम के इस पवित्र स्थल में ही भगवान श्रीराम ने कुलेश्वर महादेव की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना की थी। सोन्ढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के कारण यह क्षेत्र पूरे देश में प्रसिद्ध है। राजिम नगरी छत्तीसगढ़ का प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध है। यहां से प्रवाहित होने वाली महानदी पापमोचिनी गंगा कहलाती है। राजिम भक्तिन माता के नाम पर ही राजिम का नाम हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Read More

khabarworld24.com -यूथ कांग्रेस ने युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘यंग इंडिया के बोल’ का 5वां सीजन लॉन्च कर दिया है। इस अनूठे टैलेंट हंट के माध्यम से यूथ कांग्रेस युवाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर बहस और स्पीच के जरिए नए प्रवक्ता चुनने का काम करेगी। इस कार्यक्रम के तहत, प्रतिभागियों को सरकार की नीतियों और विपक्ष के विचारों पर अपनी राय व्यक्त करने का मौका मिलेगा, जो सीधे यूथ कांग्रेस के विचारधारा को सशक्त करेगा। मुख्य आकर्षण रील्स बनाना और सोशल मीडिया कैम्पेन: इस साल का सीजन सोशल…

Read More

khabarworld24.com -भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा और 8 फरवरी 2025 को मतगणना की जाएगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मुख्य जानकारी: चुनाव तिथि: 5 फरवरी 2025 मतगणना तिथि: 8 फरवरी 2025 कुल सीटें: दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर चुनाव होंगे। मतदाता संख्या: दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1.5 करोड़ है, जिसमें युवा और महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी भी महत्वपूर्ण होगी। दिल्ली चुनाव 2025 के प्रमुख बिंदु:…

Read More

khabarworld24.com -दिल्ली चुनावों के नज़दीक आते ही, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार द्वारा ईवीएम में किसी प्रकार की धांधली या खामी को खारिज करने पर कड़ा एतराज जताया है। दीक्षित ने सवाल उठाते हुए कहा, “चुनाव आयोग कैसे यह दावा कर सकता है कि ईवीएम में धांधली नहीं हो सकती? हमें मतदाताओं का विश्वास बहाल करने की जरूरत है, और इसे केवल आयोग के बयानों से नहीं किया जा सकता।” चुनाव आयोग की सफाई मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने…

Read More

दिए गए सभी काम लोक निर्माण विभाग ने किए निरस्त खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे दिए गए सभी कार्य निरस्त कर दिए हैं। बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर के विभागीय मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सुरेश चंद्राकर का पंजीयन निलंबित किया गया है। मुख्य अभियंता द्वारा लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत सुरेश चंद्राकर “अ” वर्ग ठेकेदार, बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रूप में समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने तथा गिरफ्तार किए जाने के कारण उसके…

Read More

मनरेगा के दिशा-निर्देशों के साथ दी गई सामुदायिक, हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार दिवस मनाया गया। इसके माध्यम से जॉब कार्डधारी परिवारों, ग्रामीणों की जॉब कार्ड, मजदूरी आदि को लेकर जो समस्याएं या प्रश्न सामने आए उनका समाधान मौके पर ही किया गया। इसके अलावा मनरेगा के दिशा-निर्देशों के साथ सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यों से अवगत कराया गया।कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह की 7 तारीख को…

Read More