Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बेमेतरा में आज नेशनल प्लांट प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें श्री नीरज कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर और रीता सिंगारे प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर, रायपुर द्वारा समन्वित नाशजीव प्रबंधन एवं क्वारंटाइन जैसे विषयों पर परिचर्चा की गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ संदीप भंडारकर ने की। इस कार्यक्रम के प्रमुख स्पीकर श्री नीरज कुमार ने छात्र छात्रों को प्लांट प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन के मूलभूत सेवाओं जैसे कृषिगत पदार्थों के आयात निर्यात, उसमें, पेस्टिसाइड की मात्रा, पेस्टिसाइड कंपनी का रजिस्ट्रेशन, नासिजिव वार्निंग स्टेशन एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि 10 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस अभियान की तैयारियों के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है। यह बीमारी शरीर के अंगों में सूजन और विकृति पैदा कर सकती है, जिससे व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है। भारत सरकार ने इस बीमारी के उन्मूलन के…
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम बोड़तरा कला से हटाया गया अतिक्रमण खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर कॉल सेंटर के प्रकरणों का प्रशासनिक अमलो द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा लोरमी विकासखंड के ग्राम बोड़तरा कला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। शासकीय प्राथमिक शाला बोड़तरा कला में आवागमन वाली सड़क पर तारण साहू एवं लीलाबाई द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर दीवार का निर्माण किया गया था, जिसके कारण शिक्षक एवं बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी असुविधा हो रही थी। इससे विद्यालय का समस्त कार्य प्रभावित हो…
जिला अस्पताल मुंगेली में बोन टयूमर का हुआ सफल ऑपरेशन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर डॉक्टरों की टीम के साथ मुंगेली जिला अस्पताल मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम भदौरा निवासी सत्यवती चतुर्वेदी के बोन ट्यूमर बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया। सत्यवती पिछले 06 माह से बाएं पैर की एड़ी के ऊपर सूजन और दर्द के कारण काफी परेशान थी। उन्होंने आस-पास इलाज कराया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम जिले में देखने को मिल रहा है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम शुक्लाभाठा-विचारपुर के सखी सहेली स्व सहायता समूह की महिलाएं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उनके इस प्रयास से न केवल उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है, बल्कि वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। इस समूह की महिलाओं ने मछली पालन को अपना व्यवसाय चुना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम गरावंड में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल नगरनार प्रखंड के द्वारा आज बुधवार काे सिरहा, पुजारी, गुनिया, नाईक पाईक, माझी, मुखिया मिलन समाराेह का आयाेजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप के द्वारा मावली माता के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन महादेव बघेल सरपंच गरावंड के द्वारा संचालित किया गया। मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मिलन समाराेह को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक ओर नक्सली हमरे समाज को तोड़ रहे हैं, दूसरी ओर ईसाई मिशनरी समाज को षडयंत्र…
जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला पंचायत कबीरधाम के 14 निर्वाचन क्षेत्रों और जनपद पंचायत कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा तथा पंडरिया के अध्यक्ष पदों के लिए क्षेत्रवार आरक्षण प्रक्रिया जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। यह प्रक्रिया अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री मोनिका कौड़ो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गीता रायस्त, उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग श्री एम.के. गुप्ता, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, स्कूली छात्राएं और जिला पंचायत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गेंदलाल चुरेन्द्र को हितग्राही मूलक महत्वाकांक्षी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को समय-सीमा में पूरा किए जाने में लापरवाही बरतने एवं अपने पदीय कर्तव्यों तथा शासकीय कार्यों के निर्वहन में रुचि नहीं लेने पर निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत की गई है। इस कृत्य के लिए जनपद सीईओ के विरुद्ध विभागीय जांच भी की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की शिनाख्त 21 लाख के ईनामी पी.पी.सी.एम. पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सदस्य देवसिंह, दिनेश, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, सुकमती एवं गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी के रूप में हुई है। मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ 1 नग एके-47, 2 नग एसएलआर, 1 नग 8 एम.एम रायफल, 1 नग 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने कहा कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्य शाखा बिलासपुर में सहायक लेखापाल के पद पर कार्यरत कर्मचारी श्रीमती राजकिशोरी एक्का ने पदोन्नति हेतु बंद लिफाफा खोलने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 2017 में हुई पदोन्नति में उनका नाम शामिल है, लेकिन पदोन्नित हेतु बंद लिफाफा अभी तक नहीं खोला गया है। कलेक्टर…

