Author: admin

कल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने में बैकों की है महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार सजग है और पिछड़े एवं दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। वित्त मंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री ने राडा ऑटोएक्सपो 2025 का किया उद्घाटन छत्तीसगढ़ सरकार दे रही लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश में मुझे दो बार विधायक रहने का मौका मिला, इस दौरान मैंने 8 साल की विधायकी मोटरसाइकिल में की। लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा सब कुछ मोटरसाइकिल में ही किया। तब से अब तक बहुत परिवर्तन हो गया है। छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल उद्योग सहित पूरी अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता रैली का किया गया आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में मनाये जा रहे 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाते हुए प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात के नियमों के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम गोल चौक पहॅुंचकर बाईक रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ चार पहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने आज गुरुवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में पूर्व आबकारी मंत्री व काेंटा विधानसभा के विधायक कवासी लखमा को तानाशाही रवैया अपनाते हुए द्वेषपूर्ण तरीक़े से ईडी द्वारा गिरफ़्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया है। इस दौरान कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीक़े से आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को भाजपा की मोदी सरकार देश के संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए निराधार आरोप लगा कर लगातार जेल में डालने का काम कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर सुकमा जिला कांग्रेस ने एक दिवसीय सुकमा बंद के आह्वान का जिला मुख्यालय में असर देखने को मिल, सुबह से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रही। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लखमा की गिरफ्तारी पर अपना विरोध दर्ज कराते रहे। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड के लिए जस्टिस अतुल श्रीवास्तव के न्यायालय में पेश किया था।…

Read More

आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा ग्राम हरदी में छापेमार कार्रवाई कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर किया गया। इसी तरह ग्राम अमलीकापा में 6.5 लीटर कच्ची शराब और 105 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Read More

हितग्राही घनश्याम निषाद ने शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पथरिया विकासखंड के ग्राम चंद्रगढ़ी के हितग्राही घनश्याम निषाद को चार पहिया पिकअप वाहन प्रदान किया गया। कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने हितग्राही को वाहन की चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने इस योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछली पालन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से मछली उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ मछुआरों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुजारी कांकेर के जंगल में आज गुरूवार सुबह 9 बजे से पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि नक्सली मारे जाने की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ बीजापुर, डीआरजी सुकमा, दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ कोबरा के 204, 205, 206, 208, 210 एवं केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त बटालियनाें के लगभग 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जंगल में बड़ी संख्या में…

Read More

आईपीडी सुविधा जल्द शुरू करने दिए निर्देश धीमी कार्य प्रगति पर जतायी नाराजगी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोनी स्थित सिम्स मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल प्रबंधन की बैठक ली। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की भर्ती कर इलाज करने की सुविधा (आईपीडी) विकसित करने में हो रहे विलंब पर गहरी नाराजगी जाहिर की। जल्द से जल्द वार्डों में जरूरी आंतरिक सुधार सहित उपकरणों की खरीदी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कावरे ने स्वास्थ्य विभाग की उपकरण खरीदी करने वाली एजेन्सी (हाईट्स) के दिल्ली स्थित बड़े अधिकारियों को भी चेताया। कलेक्टर अवनीश शरण एवं चिकित्सा अधीक्षक…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में पत्रकार वार्ता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी ने 2021-22 में कार्यवाही शुरू किया तीन साल बाद कवासी लखमा की गिरफ्तारी हुई। कवासी लखमा ने विधानसभा में विष्णु देव सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था इसलिये बदले की भावना में उन पर कार्यवाही किया गया। कवासी लखमा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के भ्रष्टाचार पर विधानसभा में सवाल पूछा था। तारांकित प्रश्न था, उसका लिखित जवाब भी आया, मंत्री ने…

Read More