Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कहा कि लखमा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के षड्यंत्रों का शिकार हुए हैं। श्री कश्यप ने कहा कि बघेल ने अपने घोटालों को अंजाम देने के लिए लखमा को मोहरे के तौर इस्तेमाल किया। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शराब का पूरा घोटाला भूपेश बघेल की सरपरस्ती में हुआ और बघेल ने जन-धन की लूट मचाकर छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का एटीएम बनाया और यह पैसा सोनिया-राहुल तक भी गया।मंत्री कश्यप ने कहा कि कवासी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी बैंकर्स की बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं शासन की अन्य स्वरोजगार योजनाओं में प्राप्त प्रकरणों पर शीघ्र स्वीकृति देने सहित सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दिशा में बैंकर्स तथा विभागीय अधिकारियों को बैंकों में प्रेषित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। शासन द्वारा कामकाजी महिलाओं की संख्या जैसे औद्योगिक क्षेत्र, शहरी कामकाजी महिलायें, घरेलु वर्कर कृषि मजदूर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए उनके बच्चों की देखभाल हेतु पालना केन्द्र की स्थापना की गयी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि पालना केन्द्र का संचालन आदर्श रूप में 25 बच्चों के लिए संचालित होगा। संचालित पालना केंद्र में 06 माह से 6 वर्ष तक के बच्चे रखने की सुविधा प्रदान की जा रही है। केंद्र का संचालन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। प्रत्येक पालना केन्द्र निकट के…
शहर में यातायात व्यवस्था होगी सुगम गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में सड़क मरम्मत, चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने नहरिया बाबा सड़क मार्ग चौड़ीकरण, जांजगीर शाखा नहर से निकलने वाली बिरगहनी शाखा नहर सड़क निर्माण कार्य एवं मरम्मत कार्य, जांजगीर शाखा नहर के अंतर्गत आर्या कॉलोनी से दीप्ति बिहार कॉलोनी तक सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण एवं जांजगीर शाखा नहर से आर्या कॉलोनी तक सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के विभिन्न गाँवों में विकास कार्यों के लिए विधानसभा नवागढ़ स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 146.70 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत सड़कों, भवनों, चबूतरों, रंगमंच आदि का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। प्रमुख स्वीकृतियां और निर्माण कार्य: साहू पारा (नगर पंचायत नवागढ़): सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत। निर्माण एजेंसी: कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, बेमेतरा। ग्राम बंधी: रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 80 हजार रुपये स्वीकृत। निर्माण एजेंसी: जनपद पंचायत बेमेतरा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा के तत्वाधान में पीएम योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन प्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर पड़पोड़ा तथा शासकीय प्राथमिक शाला पड़पोड़ा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय में सुनिश्चित करना था। इस कार्यक्रम में बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आज जिले के हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की गई। समीक्षा का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. कमल कपूर बंजारे ने किया।कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा त्रैमासिक परीक्षा के बाद सभी प्राचार्यों को परीक्षा परिणामों में सुधार और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद, कई विद्यालयों का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहा, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना। जिन विद्यालयों का परिणाम 41ः से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हमर स्वस्थ्य लइका अभियान के अंतर्गत जिले में कुपोषण और एनीमिया की समस्या को समाप्त करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और बालिकाओं में पोषण संबंधी समस्याओं को दूर कर एक सुपोषित समाज का निर्माण करना है।’परियोजना साजा के अंतर्गत सेक्टर बोरतरा के ग्राम कोरवाय स्थित स्कूल परिसर में मास्टर ट्रेनर श्रीमती सीता चंद्रवंशी और परिवेक्षक लता दीक्षित ने कुपोषित बच्चों के घरों का दौरा कर पोषण जागरूकता के लिए सुपोषण भेंट आयोजित की। इसमें पंच, जनप्रतिनिधि, महिलाओं, बच्चों के पालकों, आंगनबाड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 65 में 21 जनवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से दोप. 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोक्ता शिव शक्ति एग्रीटेक तेलीबांधा रायपुर द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 140 पद, योग्यता 10वीं, 12वीं वेतनमान 8300-30000 आयु 22 से 45 वर्ष, स्थल कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली, खैरागढ़ हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले घुर नक्सल प्रभावित इलाके के ग्राम कवरगट्टा में बीते दो दशक से इलाज के अभाव में ग्रामीणाें की मौतों से जुड़ी खबरें आती थी, वहां जवानों ने ग्रामीणों के लिए एक अस्पताल खोला है। जहां पर नि:शुल्क 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। यहां पर वेंटिलेटर, कार्डिक पाइंटर से लेकर बाइक और एम्बुलेंस तैनात है।। वहीं इस बीहड़ अंदरूनी इलाके कवरगट्टा में अस्पताल खुलने से अब ग्रामीणों को कई किमी दूर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर में नक्सलियों के कोर इलाके में कुछ दिन पहले…

