Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
गृह निर्माण मण्डल के दो अभियंताओं पर निलंबन की गिरी गाज ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की नोटिस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा। सुशासन के मद्देनजर शासकीय कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता सी. के. ठाकुर और सहायक अभियंता…
तीन जिलों में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक विजेन्द्र कुमार (मोबाइल नम्बर 9939234345 एवं 8709213282) 21 जनवरी…
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए हुआ एमओयू छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की बड़ी पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और प्रदेश के 6 नगर निगमों के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय एमओयू संपन्न होने के अवसर पर यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौतों पर मुआवजा स्कीम बनाने के लिए सरकार को निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने इस मामले पर गंभीरता से सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि कैदियों की अप्राकृतिक मौतों को अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए सरकार से सुधारात्मक कदम उठाने की उम्मीद जताई है। कोर्ट ने उठाए अहम सवाल: हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब करते हुए कहा कि जेलों में सुधारात्मक कार्यों की स्थिति पर भी ध्यान दिया जाए। कोर्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के गारपा कैंप के पास आज शुक्रवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गये प्रेसर आईईडी के विस्फोट से सीमा सशस्त्र बल (बीएसएफ) के दो जवान रविन्द्रपाल तथा रवि पटेल घायल हो गए। घायल जवानाें को नारायणपुर जिला अस्पताल में लाया गया हैं। घायल जवानाें के पैर सहित शरीर के अन्य अंगों में चोट आई है। नारायणपुर एएसपी राबिंसन गुड़िया ने बताया कि गारपा में बन रही सड़क के लिए रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) लगाई जा रही थी। इस दौरान आईईडी विसफाेट की यह घटना हुई है, जिसमें दाे जवान घायल हुए हैं, लेकिन दाेनाे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम हल्लुर निवासी एक ग्रामीण सुक्कू हपका पिता छन्नू हपका उम्र 48 वर्ष काे नक्सलियों ने कथित जनअदालत में मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी में लटकाकर हत्या कर दी है। वहीं नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है इस पर्चे पर हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियाें के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है। नक्सली हत्या की जानकारी मिलने पर मिरतुर पुलिस माैके के लिए रवाना हाे गई है।सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव एवं लगातार हाे रहे मुठभेड़ाें में नक्सलियाें के मारे जाने से बाैखलाये नक्सली अपनी माैजूदगी…
Khabarworld24.com -नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक जबरन विवाह मामले में आरोपी व्यक्ति को पत्नी को 4,000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने की जमानत शर्त को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने इसे अप्रासंगिक शर्त मानते हुए कहा कि अदालत को सीआरपीसी की धारा 438 के तहत शक्ति का उपयोग करते हुए इस प्रकार की शर्तें नहीं लगानी चाहिए। मामले का विवरण: यह मामला बिहार के पूर्णिया जिले से जुड़ा हुआ है, जहां एक महिला का कथित रूप से अपहरण कर शादी करवाई गई थी। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि 4,000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार सुबह से दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 और सीआरसी (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के नक्सलियाें से जारी मुठभेड़ में डीआरजी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बटालियनाें के लगभग ढाई हजार जवान शामिल हुए। सबसे पहले डीआरजी जवानों के साथ 16 जनवरी की दोपहर को नक्सलियो की मुठभेड़ हुई। इसके बाद गुरूवार काे दिन भर मुठभेड़ जारी रही, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने 12 हार्डकोर नक्सली काे ढेर कर दिया गया है। मारे गये नक्सलियाें के शव एवं हथियार बरामद कर लिए…
Khabarworld24.com -नई दिल्ली: विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल भी दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ती रहेगी, हालांकि वैश्विक आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि दक्षिण एशिया के जीडीपी को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भारत की आर्थिक वृद्धि दर भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2024-25 के तीसरी तिमाही में 5.4% तक गिर गई है, जो पिछले दो सालों में सबसे निचला स्तर है। इसके बावजूद, भारत की आर्थिक वृद्धि में मजबूती बनी रहेगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों…
Khabarworld24.com -तिरुपति, आंध्र प्रदेश (एजेंसी) – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में एक नई नीति का संकेत दिया है, जिसके तहत पंचायत और नगरपालिका चुनावों में केवल वही व्यक्ति चुनाव लड़ सकेंगे, जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि इससे राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने और संतुलित करने में मदद मिलेगी। नायडू ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम जनसंख्या में स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएं। पहले, कम बच्चों वाले व्यक्तियों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाती थी, लेकिन अब मैंने यह…

