खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार सुबह से दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 और सीआरसी (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के नक्सलियाें से जारी मुठभेड़ में डीआरजी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बटालियनाें के लगभग ढाई हजार जवान शामिल हुए। सबसे पहले डीआरजी जवानों के साथ 16 जनवरी की दोपहर को नक्सलियो की मुठभेड़ हुई। इसके बाद गुरूवार काे दिन भर मुठभेड़ जारी रही, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने 12 हार्डकोर नक्सली काे ढेर कर दिया गया है। मारे गये नक्सलियाें के शव एवं हथियार बरामद कर लिए गये हैं।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 और सीआरसी (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के नक्सलियाें से मुठभेड़ हुई थी l मुठभेड़ में हथियार सहित 12 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। उन्हाेने बताया कि मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियाें में पीएलजीए बटालियन एवं सीआरसी कंपनी के सदस्य, की शिनाख्तगी कार्यवाही की जा रही है । विस्तृत जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद आज शाम 5 बजे दी जावेगी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा है कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें, अभी नक्सलियों के विरुद्ध अभियान और भी तेज होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर और सुकमा जिले की सरहद के नजदीक बहने वाली तलपेरू और चिंतावागु नदी के किनारे दक्षिण बस्तर के कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के बटालियन के माैजूदगी की सटीक जानकारी पर सीआरपीएफ एवं डीआरजी के जवानों को रवाना किया। इस दौरान पुजारी कांकेर, ग़लगम, तुमलेर बोटेतुंग, कमलापुर, रामपुर के जंगलों में सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। गुरुवार को दिनभर अलग अलग स्थानों पर नक्सलियों और जवानों के मध्य मुठभेड़ जारी रही। इस मुठभेड़ में हथियार सहित 12 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। गुरूवार काे जवानों की सर्चिंग अभियान पूरा नहीं हुआ, क्योंकि जंगल के इलाके में जल्दी अंधेरा हो जाता है। इसलिए जवानों ने रातभर इलाके को घेर कर रखा है। आज शुक्रवार सुबह फिर से सर्चिंग अभियान शुरू किया गया सर्चिंग पूरा हाेने के बाद जवान वापस बेस कैंप की ओर रवाना हाेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

