Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा में शिशु संरक्षण माह और अर्धवार्षिक विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम की शुरुआत 21 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक की जाएगी। इस कार्यक्रम का संचालन कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें सभी विकासखण्डों में नियमित टीकाकरण दिवस के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाई. के. ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 21 जनवरी 2025 को किया जाएगा, जो एक माह तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित टीकाकरण दिवस पर आयोजित होगा। इस अभियान…
कलेक्टर ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के निर्वाचन कार्य के सुचारू संपादन हेतु अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधा, संपत्ति विरूपण की कार्यवाही करने, नाम निर्देशन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने, सामग्री वितरण-वापसी स्थल, स्ट्रांग रूम में सीसीटीव्ही सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने कहा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और ओडिशा स्पेशल फोर्स ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक नक्सली मारा गया है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। मुठभेड़ की गंभीरता को देखते हुए सीआरपीएफ डीआईजी गरियाबंद पहुंच गए हैं। इलाके में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। अमर शहीद गेंद सिंह को याद करते हुए हल्बा समाज ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में आज साेमवार काे उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंद सिंह काे श्रद्धांजली अर्पित किया। इस दौरान हल्बा समाज प्रमुख शिव समरथ ने कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी थी। सर्व आदिवासी समाज भैरमगढ़ अध्यक्ष सीताराम मांझी ने कहा कि शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजी शासन की नीतियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांग्रेस के पूर्व केबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश प्रदेश मोहन मरकाम ने ओबीसी आरक्षण मुद्दे को लेकर आज साेमवार काे पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों में भाजपा सरकार के द्वारा कराये गये वर्तमान आरक्षण प्रक्रिया के चलते प्रदेश में ओबीसी वर्ग का नुकसान हुआ है। पहले ओबीसी को धोखा दिया, अब सामान्य वर्ग को ठगने जा रहे। जब पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ विरोध हो रहा तब कह रहे कि अनारक्षित वर्ग की आधा सीटों में पिछड़ा वर्ग को लड़ायेंगे। पहले तो पिछड़ों के संवैधानिक अधिकार में डाका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकायों के अंतर्गत 441 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान जगदलपुर के पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित थे। इस अवसर पर 6 नगरीय निकायों में 270 करोड़ रुपए लागत के जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही 155 करोड़ 38 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों…
पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ वातावरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंचायतों एवं नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की चुनावी तैयारियां पूरी है। हमें भरोसा है चुनाव में जनता का आर्शिवाद कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। हमारे प्रभारी, पर्यवेक्षक वार्डों में बैठकें ले रहे है। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनाव परिणाम एक साथ घोषित होना चाहिये। नगरीय निकाय एवं पंचायतों के चुनाव कार्यक्रम एक साथ घोषित किये गये है। निकायों के परिणाम 15…
जनदर्शन में आज कुल 92 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार निवासी अमृत लाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने, ग्राम परसाही बाना के इन्द्रभुषण…
कलेक्टर ने दिया नियुक्ति आदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और शासन के मंशानुरूप दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक में आयोजित स्टाफ उप समिति की बैठक में बैंक के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवार के सदस्यों को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को सौंपा। इस अवसर पर बैंक के सीईओ सुनील सोढ़ी, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, प्रकाश शर्मा एवं अन्य कर्मचारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक नियमित जनदर्शन में लोगों की समस्याएं इत्मीनान से सुनी। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के ग्राम सिरसहा की सरपंच एवं ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन कोटा एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोनी के ग्राम कछार निवासी सावन खाण्डे ने नदी किनारे लगी कृषि भूमि के पास रोहित यादव के द्वारा रेत खनन करने की शिकायत कलेक्टर से…

