खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। अमर शहीद गेंद सिंह को याद करते हुए हल्बा समाज ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में आज साेमवार काे उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंद सिंह काे श्रद्धांजली अर्पित किया। इस दौरान हल्बा समाज प्रमुख शिव समरथ ने कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था।
ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी थी। सर्व आदिवासी समाज भैरमगढ़ अध्यक्ष सीताराम मांझी ने कहा कि शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें। इस दौरान मनमोहन सिंग गागडा, मनधर नाग, सीताराम मांझी, शिव समरथ, जयलाल परबुलिया, बालसाय मांझी, रतीराम समरथ, बलिहार मांझी, सूर्यकांत घरत, बालाराम परबुलिया सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

