Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत मरारपारा निवासी सैफ खान को एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया गया है। सैफ खान पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 4, 5 (क) (ख) के तहत मामला दर्ज कर जिलाबदर की कार्रवाई का प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिनियम की धारा 3, 5 और 6 में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की है। बदमाश सैफ खान पर यह प्रतिबंध 19 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस…
निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज सारागांव, नवागढ़, शिवरीनारायण एवं चांपा में नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियों का जायजा लिया एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने निर्वाचन के लिए सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने के लिए बनाए गई व्यवस्था का आज जायजा लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान…
कलेक्टर ने ली आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में प्रेसवार्ता निर्वाचन कार्यक्रम व आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तार से दी जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक एवं प्रेसवार्ता ली। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकाय हेतु निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन व मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 22 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 22 जनवरी 2025…
21 जनवरी से 21 फरवरी तक चलेगा शिशु संरक्षण माह 3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन सिरप खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस माह में छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाव के लिए विटिमिन ए की खुराक दी जाएगी। शिशु संरक्षण माह के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकिशोर नगर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के नियमित टीकाकरण, कुपोषण से बचाव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार कैम्प स्थापित होने और पुलिस के बढ़ते प्रभाव से सरकार की पुनर्वास नीति व नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर 2 लाख के इनामी समेत 6 नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 217वीं बटालियन के टूआईसी नीरसिंह मीणा व नक्सल सेल प्रभारी रोशन सिंह राजपूत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सली पुलिस गश्त सर्चिग पार्टी की रेकी कर हमला करने, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले रास्तों पर स्पाइक व आईईडी प्लांट करने, सड़क खोदने सहित अन्य गतिविधियों व वारदातों में शामिल रहे। इनमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत ग्राम लंजोड़ा के पास नेशनल हाईवे 30 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से हुए सड़क हादसे में दो युवकों की माैके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब फरसगांव से कोंडागांव की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आज मंगलवार सुबह 4 बजे डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय प्रत्यक्षदशियाें के अनुसार दुर्घटना के समय बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि चालक का वाहन से नियंत्रण पूरी तरह खो गया, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर…
Khabarworld24.com -भारत में पेनी स्टॉक्स ऐसे स्टॉक्स होते हैं जिनका शेयर मूल्य बहुत कम होता है, आमतौर पर ₹10 से कम। ये कंपनियां छोटी होती हैं और इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन भी कम होता है। पेनी स्टॉक्स में निवेश करना जोखिमपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उनकी तरलता कम होती है और इनमें बड़े मूल्य उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। यहाँ कुछ टॉप पेनी स्टॉक्स के उदाहरण दिए जा रहे हैं, जिनकी लोकप्रियता हाल के दिनों में रही है (निवेश से पहले अपनी रिसर्च और वित्तीय सलाहकार से सलाह लें): 2025 के संभावित टॉप पेनी स्टॉक्स: Alok Industries– टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के नक्सल प्रभावित इलाके के ग्राम कोडलियार में एक और सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित कर दिया है। साल भर के अंदर अबूझमाड़ में यह सुरक्षाबलाें का आठवां कैंप खुला है। यहां से महाराष्ट्र की दूरी अब महज 20 किमी. ही है। इस कैंप के खुलने के साथ ही छत्तीसगढ को महाराष्ट्र से जोड़ने के लिए एनएच-130 डी का निर्माण भी शुरू हाे जाएगा। छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ के इलाके काे नक्सलियों का सबसे सुरक्षित गढ़ कहा जाता है। अब इस इलाके में सुरक्षा कैंप स्थापित हाेने के साथ ही…
आदर्श आचरण संहिता एवं चुनाव संबंधी नियम-कायदों से अवगत कराया गया खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम, आदर्श आचरण संहिता सहित चुनाव संबंधी अन्य नियम-कायदों से अवगत कराकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सद्भावपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में पूर्व की तरह सहयोग करने का आग्रह किया। सभी दलों ने आचरण संहिता का पालन करते हुए चुनाव मैदान में उतरने एवं जिला…
Khabarworld24.com -वर्तमान में (2025 में) भारत की जनसंख्या लगभग 1.44 अरब है, जो इसे दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनाता है, चीन को पीछे छोड़ते हुए। भारत की जनसंख्या के संबंध में प्रमुख आंकड़ों और भविष्य की संभावनाओं पर आधारित विवरण इस प्रकार है: 1. भारत की जनसंख्या के प्रमुख आंकड़े: जनसंख्या: लगभग 1.44 अरब। वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर: 0.7% प्रति वर्ष (हाल के वर्षों में थोड़ी धीमी हुई है)। कुल प्रजनन दर (TFR): 2023 में 2.0 प्रति महिला के करीब, जो प्रजनन दर में गिरावट को दर्शाता है। यह संकेत है कि भारत के कई राज्यों में…

