Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Author: admin
जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रदेश की शहरी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता को कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस जो कहती है वह पूरा करती है। भाजपा ने जनता को ठगने अटल विश्वास पत्र लाया है। मोदी की गारंटी पूरी नहीं कर पाये, इसलिये भाजपा के नये वादों पर जनता भरोसा नहीं करेगी। जनता को कांग्रेस के द्वारा किये गये वादों पर पूरा भरोसा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली एवं सरगांव में स्कूल के समीप तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 22 दुकानों में चालानी कार्रवाई कर 2700 रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया। औषधि निरीक्षक रत्नेश बरगाह ने बताया कि 03 फरवरी को जिला मुख्यालय में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान के समीप संचालित दुकानों में तम्बाकू उत्पाद की जांच की गई तथा कोटपा एक्ट के तहत 12 दुकानों में 1800 रूपए की चालानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए ‘‘जाबो कार्यक्रम जागव वोटर’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका लोरमी के वार्ड क्रमांक 05 और 09 में आम नागरिकों के समक्ष ईवीएम का प्रदर्शन कर एक मशीन से दो वोट करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही ईवीएम में मतदान की प्रक्रिया को बताते हुए नागरिकों को 11 फरवरी को नगरीय निकाय निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और शतप्रतिशत मतदान करने जागरूक किया गया। इस अवसर पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर 31 जनवरी तक धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया गया। इस दौरान जिले के 01 लाख 05 हजार किसानों से लगभग 55 लाख 60 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें लगभग 40 लाख 37 हजार क्विंटल धान का उठाव हो चुका है तथा 15 लाख 23 हजार क्विंटल धान उठाव हेतु शेष है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। एनआईए ने कांकेर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को नक्सली संगठन को सहायता प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनआईए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अनीश खान उर्फ अन्नू खान उर्फ अज्जू खान, अनिल कुमार नेताम, जयसिंह हिडको और रघुवीर की लंबे समय से आतंकी संगठन के सदस्यों को पनाह देने और उन्हें रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे। गिरफ्तार आराेपी कांकेर जिले के मुजालगोंडी गांव के पास एक पुलिस दल पर हमला करने के लिए आगे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आज बुधवार को प्रेस क्लब भवन में पत्रकाराें से कहा कि पूर्व मंत्री महेश गागडा एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष घासीराम नाग के द्वारा प्रेस वार्ता कर कलेक्टर बीजापुर को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें उन्होंने विधायक विक्रम मंडावी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि विधायक विक्रम मंडावी के द्वारा नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में लोगों को भयादोहन किया जा रहा है। जिस पर प्रेस वार्ता के माध्यम से विधायक विक्रम मंडावी ने महेश गागड़ा से पूछते हुए कहा कि चुनावों में विक्रम मंडावी लोगों को कैसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से 03 फरवरी 2025 को ग्राम बनारी में बालक के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की जहां बालक की उम्र 17 वर्ष 03 माह 23 होना पाया गया। बालक का विवाह 03 फरवरी 2025 को ही…
कलेक्टर-एसपी ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एवं एसपी विवेक शुक्ला की अध्यक्षता में सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर उज्ज्वल पोरवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर जिले के मतदान केद्रों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग “घर-घर में कमल खिलाएंगे” लॉन्च किया।विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत को अपना स्वर दिया है। भाजपा का थीम सॉंग लॉंच करते समय विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। जनता का विश्वास हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा मानकर कांग्रेस ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवान जब सर्च ऑपरेशन के दौरान केरलापाल थाना से सुरक्षाबलाें का संयुक्त बल सिरसेट्टी और गड़गड़पारा इलाके की ओर सर्चिंग अभियान पर रवान हुए थे। अभियान के दाैरान 2 संदिग्धाें मुचाकी देवा और मुचाकी जोगा काे सुरक्षाबलाें ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, इनकी तलाशी में उनके कब्जे से एक टिफिन बम दो डेटोनेटर और कॉर्डेक्स वायर बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार दोनों नक्सलियों ने यह स्वीकार किया कि वे नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं, गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाने…

