खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली एवं सरगांव में स्कूल के समीप तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 22 दुकानों में चालानी कार्रवाई कर 2700 रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया।
औषधि निरीक्षक रत्नेश बरगाह ने बताया कि 03 फरवरी को जिला मुख्यालय में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान के समीप संचालित दुकानों में तम्बाकू उत्पाद की जांच की गई तथा कोटपा एक्ट के तहत 12 दुकानों में 1800 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसी तरह नगर पंचायत सरगांव में 10 दुकानों पर 900 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कोटपा एक्ट की धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों में धुम्रपान पर प्रतिबंध, धारा 05 के तहत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध, धारा 06 के तहत नाबालिकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध, धारा 07, 08 एवं 10 के तहत बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

