खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवान जब सर्च ऑपरेशन के दौरान केरलापाल थाना से सुरक्षाबलाें का संयुक्त बल सिरसेट्टी और गड़गड़पारा इलाके की ओर सर्चिंग अभियान पर रवान हुए थे। अभियान के दाैरान 2 संदिग्धाें मुचाकी देवा और मुचाकी जोगा काे सुरक्षाबलाें ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, इनकी तलाशी में उनके कब्जे से एक टिफिन बम दो डेटोनेटर और कॉर्डेक्स वायर बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार दोनों नक्सलियों ने यह स्वीकार किया कि वे नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं, गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए बम लगाने की उनकी योजना थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार 1 लाख रुपये का इनामी नक्सली मुचाकी जोगा प्रतिबंधित नक्सली संगठन गोगुंडा पंचायत के तहत चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) का कमांडर के रूप में सक्रिय रहा, जबकि मुचाकी देवा मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय रहा। इनके कब्जे से 3 किलोग्राम वजनी एक टिफिन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो डेटोनेटर और कॉर्डेक्स वायर (बमों में इस्तेमाल होने वाला) जब्त किया गया। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के विरूद्ध केरलापाल थाना में कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

