Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के सात नगरीय निकायों कवर्धा, पंडरिया नगर पालिका तथा नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पांडा तराई, पिपरिया और इंदौरी में आज लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उत्साहजनक उपस्थिति देखी जा रही है। मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर नगर सरकार के निर्माण में भागीदारी निभा रहे हैं।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने दावा करते हुए कहा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को प्रचंड विजय मिलेगी। प्रदेश के नगरीय निकायों के देवतुल्य मतदाताओं से निवेदन है कि अपने-अपने शहरों के विकास के लिए मतदान अवश्य करें। बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Read More

कहा- सभी नगरीय निकाय में खिलेगा कमल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी के साथ मतदान केंद्र मौदहापारा के दुर्गा कॉलेज में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमल खिलाने के लिए हमने मतदान किया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में कमल खिल रहा है।EVM की खराबी को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मशीन है, यह पहली बार तो नहीं है कि खराब हुई है। कांग्रेस के स्वभाव में EVM पर सवाल उठाना है। जनता ने दिल्ली में BJP को बिठाया है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र में वोटिंग की। बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी मतदान किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कवर्धा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने निकाय चुनाव 2025 के लिए मतदान किया। अपील करते गृहमंत्री ने कहा, मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगरीय निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने वार्ड क्रमांक 49 रानी दुर्गावती वार्ड के प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। उन्होंने आज रायपुर नगर निगम के महापौर और वार्ड के पार्षद के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. आभा सिंह, उनकी बेटी डॉ. अदिति सिंह और दामाद डॉ. एस सशांक ने भी वोट डाला।डॉ. अजय सिंह ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार भी है और कर्तव्य भी है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कुछ तस्वीरें ऐसी भी आ रही है, जो नेताओं की कार्यशैली और सोच को जाहिर करती है। ऐसा ही नजारा बिलासपुर में देखने को मिला, जहां उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार आम लोगों के बीच कतार में खड़े होकर मतदान किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। बाकायदा आम लोगों के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया, और बिना किसी ताम-झाम के अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मंत्री ओपी चौधरी ने मेयर और पार्षद चुनने मतदान किया। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगरीय निकायों के लिए EVM के जरिए प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी। बता दें कि इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। रायपुर नगर निगम के लिए सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी और पार्षद पदों के लिए 306 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों के लिए आज भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने अपना वोट डाला। 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 15 फरवरी को होगी। भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। जनता में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। मैंने लगातार 15 साल नगर निगम में जनता के अधिकारों के लिए काम किया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है, तो जनता मुझे मेरे अनुभव का पूरा लाभ…

Read More