Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण के तहत जिले में बस्तर और लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जनपद बस्तर में 254 मतदान केंद्र हैं जिसमें 116422 मतदाता है। जबकि लोहांडीगुड़ा जनपद में 159 मतदान केंद्र हैं, 55991 मतदाता हैं। इन दोनों विकासखण्ड में कल 20 फरवरी को सुबह 6.45 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, इसके उपरांत मतगणना की जाएगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने वर्ष 2025 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी, 1 अक्टूबर को दशहरा महानवमीं एवं 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय अवकाश के दिन बैंक एवं कोषालय खुले रहेंगे। बैंक एवं कोषालय में सामान्य दिनों की तहत कामकाज हाेते रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से पति-पत्नी की जान चली गई। गाड़ी पति चला रहा था। अचानक उन्हें झपकी आई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।जानकारी के मुताबिक प्रगति नगर बी टाईप 277, दीपका में रहने वाले एसएन चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी कार से पारिवारिक कार्यक्रम में गृह ग्राम रीवा गए थे। वहां से वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतक एसएन चतुवेदी Secl दीपका में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस आरक्षक महेश मड़कामी का शव उनके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव के पास से जहर का डिब्बा बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरक्षक की मौत की सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी गोविंद दीवान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक महेश मड़कामी पुलिस लाइन काली में पदस्थ थे। गढ़मिरी स्थित उनके घर में बिस्तर पर उनका शव…

Read More

नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम लागू खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने छोटे दुकानदारों को राहत और कर्मचारियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 और नियम 2021 को पूरे राज्य में लागू कर दिया है। इसके साथ ही पुराना अधिनियम 1958 और नियम 1959 को निरस्त कर दिया गया है।श्रम विभाग के अनुसार, नया अधिनियम पूरे राज्य में लागू होगा, जबकि पुराना अधिनियम केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रभावी था। इस बदलाव से छोटे दुकानदारों को राहत मिलेगी, क्योंकि नया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में जीआरपी (Government Railway Police) के कुछ आरक्षकों द्वारा ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी करने के आरोप में उनकी आय से अधिक संपत्ति को फ्रीज करने का निर्णय साफेमा कोर्ट मुंबई ने लिया है। इस मामले में करीब 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है, जो तस्करी के पैसों से खरीदी गई थी। इन संपत्तियों में लक्जरी मकान और गाड़ियां शामिल हैं। गांजा तस्करी का पर्दाफाश 23 अक्टूबर 2024 को बिलासपुर जीआरपी ने आरोपी योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलो गांजा जब्त किया था। इस कार्रवाई के बाद जांच में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के लिए 20 फरवरी 2025 का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) की स्पेशल कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 4 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है और 20 फरवरी को उनके विधानसभा सत्र में भाग लेने के आवेदन पर फैसला सुनाएगी। लखमा 21 जनवरी से रायपुर जेल में बंद हैं, जब ED ने उन्हें शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। मामला और कोर्ट की सुनवाई: 15 जनवरी 2025 को ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार किया…

Read More

कलयुग में समस्त रोग, दोष, शत्रु पर विजय दिलाने वाले व्रत को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। विजया एकादशी फाल्गुन माह में आती है। शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली विजया एकादशी के व्रत को स्वंय प्रभु श्रीराम (Bhagwan Ram) ने लंकापति रावण (Ravan) से युद्ध करने से पहले किया था।विजया एकादशी कब ?विजया एकादशी – 24 फरवरी 2025फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1.55 पर शुरू होगी और इसका समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 1.44 मिनट पर होगा। एकादशी का व्रत सूर्योदय से अगले दिन द्वादशी के सूर्योदय तक किया…

Read More

नई दिल्ली। गुरूवार को भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी। बहरहाल, बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? दरअसल, भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा फेरबदल के आसार नहीं हैं। इस प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का चयन तय माना जा रहा है। लेकिन सवाल इसके बाद के बैटिंग ऑर्डर, ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों का है। साथ ही विकेटकीपर के तौर पर किसे मौका मिलेगा?ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय…

Read More