Author: admin

नई दिल्ली। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद आ रही है। 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कलेक्शन भी कर रही है। हालांकि पिछले दो दिन से ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कम कलेक्शन के बाद भी फिल्म ने ‘वेदा’ को पछाड़ दिया है।रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायरड फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने 4.03 करोड़ रुपए कमाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का थोड़ा-सा फायदा मिला और ये 4.68 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब…

Read More

नई दिल्ली। हमारे देश में खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में कई चीजें खाई जाती हैं, जिनमें सौंफ, इलायची और लौंग प्रमुख हैं। इनमें से लौंग को विशेष रूप से खाने के बाद चबाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण छिपे हैं। लौंग न केवल सांसों को ताजगी देती है, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करने, दांतों की समस्याओं को दूर करने और आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने में भी मददगार होती है।स्टडी में हुआ खुलासानेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की तरफ से 2014 में किए गए एक शोध के अनुसार, लौंग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। AICC के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर दौरे पर हैं। यहां वे शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। सुबह 10 बजे पायलट सेंट्रल जेल पहुंच चुके थे। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद पायलट छत्तीसगढ़ आए हैं। वे दोपहर 2 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में पिछले चुनावों में मिली हार की समीक्षा होगी। जिसे लेकर डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, कांग्रेस की बैठक में वे एक दूसरे पर ही हार का ठीकरा फोड़ेंगे। इस बैठक में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जेल में बंद कोंटा विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने अपने गैर मौजूदगी में सुकमा जिला पंचायत सहित जिले में बैठकों में सम्मिलित होने के लिए विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। जिला पंचायत सुकमा के लिए शेख गुलाम मूर्तजा, सहित नगर पालिका परिषद सुकमा – के लिए मनोज चौरसिया, जनपद पंचायत सुकमा – विनोद पेद्दी ,जनपद पंचायत छिंदगढ़ – गोनसाय नेगी एवं जनपद पंचायत कोंटा के लिए सोयम जयप्रकाश को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। साथ ही 19 से 22 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियां हो सकती हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 22 मार्च तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति सूर्यकांत राठौर आज अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वे सुबह मां चामुंडा माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 11:30 बजे सभापति कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर नगर निगम के पार्षद, अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार मिल रही चुनावी हार के बाद कांग्रेस आज पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (PAC) की अहम बैठक करने जा रही है। यह बैठक दोपहर 2 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में होगी, जिसमें पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा PAC के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के तीनों प्रभारी सचिव और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार के साथ प्रदेश के निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सब होगा, मंत्रिमंडल का भी विस्तार होगा, और निगम मंडल में भी नियुक्तियां जल्द होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नगरीय निकाय के साथ पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से अवगत कराया। इस जीत को सुशासन, विकास और विश्वास की जीत बताया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन की कार्यवाही में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों के अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा होगी। वहीं बस्तर के आश्रम और छात्रावासों में हुई मौतों का मामला भी सदन में गूंजेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सदन के पटल पर तीन महत्वपूर्ण पत्र रखेंगे, जिसमें कैग की रिपोर्ट, जीएसटी की वार्षिक रिपोर्ट और परफॉर्मेंस बजट शामिल हैं। साथ ही 2 संशोधन विधेयक और 9 याचिकाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी। विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं।

Read More

  *स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे युवा: पहली बार देखा रेलवे स्टेशन, विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 18 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का…

Read More