नई दिल्ली। हमारे देश में खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में कई चीजें खाई जाती हैं, जिनमें सौंफ, इलायची और लौंग प्रमुख हैं। इनमें से लौंग को विशेष रूप से खाने के बाद चबाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण छिपे हैं। लौंग न केवल सांसों को ताजगी देती है, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करने, दांतों की समस्याओं को दूर करने और आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने में भी मददगार होती है।
स्टडी में हुआ खुलासा
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की तरफ से 2014 में किए गए एक शोध के अनुसार, लौंग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें यूजेनॉल नामक एक विशेष तत्व होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और मुंह की दुर्गंध को दूर करता है। यही कारण है कि लौंग का इस्तेमाल न केवल खाने में बल्कि आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों में भी किया जाता है।
लौंग केवल एक मसाला नहीं, बल्कि एक बेहतरीन औषधि भी है, जो सेहत को कई तरीकों से लाभ पहुंचाती है। खाना खाने के बाद लौंग चबाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। लौंग में मौजूद तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे भोजन जल्दी और आसानी से पच जाता है।
मुंह का बैक्टीरिया भी होता है खत्म
लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे सांसों की बदबू दूर होती है। यह प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है और लंबे समय तक मुंह को ताजगी प्रदान करता है। लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए, दांतों की देखभाल के लिए लौंग का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है।
लौंग के एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की खराश, सर्दी और खांसी में राहत देते हैं। खासकर ठंड के मौसम में लौंग चबाने से गले में जमा कफ आसानी से निकल जाता है। कई स्टडीज से यह बात भी सामने आई है कि लौंग का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन की स्पीड को बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा हो सकता है।
लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा भी होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं जिससे शरीर को संक्रमण से बचाने और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाने के बाद 1-2 लौंग चबाना फायदेमंद होता है। इसे धीरे-धीरे चबाएं, ताकि इसका रस मुंह में अच्छे से घुल जाए। अगर आप इसे रोजाना चबाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र के साथ-साथ पूरे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

