खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। AICC के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर दौरे पर हैं। यहां वे शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। सुबह 10 बजे पायलट सेंट्रल जेल पहुंच चुके थे। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद पायलट छत्तीसगढ़ आए हैं।
वे दोपहर 2 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में पिछले चुनावों में मिली हार की समीक्षा होगी। जिसे लेकर डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, कांग्रेस की बैठक में वे एक दूसरे पर ही हार का ठीकरा फोड़ेंगे। इस बैठक में PCC प्रभारी सचिन पायलट के साथ-साथ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मौजूद रहेंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

