Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव रंगों की खूबसूरती और उल्लास का संदेश देता है। इस दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों और मेल-मिलाप का पर्व मनाते हैं।उन्होंने कहा कि रंगपंचमी हमें जीवन में रंगों के महत्व को समझने और सकारात्मकता को अपनाने की सीख देती है। यह पर्व हमें प्रेरित करता है…

Read More

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे । पंडरिया विधानसभा की जनता सहित प्रदेश के विभिन्न प्रमुख विषयों और जनहित के मुद्दों को पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विधानसभा में उठाया जा रहा है। आज विधानसभा सत्र के दौरान विधायक भावना बोहरा ने श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति के ठेकेदारों द्वारा कार्य करने और जल जीवन मिशन के संबंध में प्रश्न किया। भावना बोहरा ने प्रश्न करते हुए पूछा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15 फ़रवरी 2025 तक जिला कबीरधाम अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन हेतु कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं? प्राप्त आवेदनों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू उपस्थित थे।

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी की मां श्रीमती कृष्णा देवी जो कि अस्वस्थ होने के कारण पिछले डेढ़ माह से एडमिट है , उनको नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भेट की और उनके परिजनों से उनका हाल चाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।।इस दौरान उनके परिजन उपस्थित थे।।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सर्व ट्रॉम हॉस्पिटल तात्यापारा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में रक्तदान करने वाली महिला शक्तियों को रक्तदान वीरा सम्मान का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग शहरों में अलग अलग ब्लड ग्रुप के महिलाओं द्वारा थालेसिमिया और सिक्लसेल के मरीजों के लिए रक्तदान किया पतंजलि योग महिला ग्रुप रायपुर श्री बालाजी योगा ग्रुप श्री नगर वयं फाउंडेशन उन्हें संस्था द्वारा पौधा बैग और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र शुक्ला, अस्थि रोग विशेषज्ञ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में एसआईटी की टीम ने आज मंगलवार दोपहर को एक हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट, बीजापुर व्यवहार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, इस चार्जशीट में 70 से अधिक गवाहाें के बयान दर्ज हैं। सुरेश के भाई रितेश, दिनेश और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार करने के तीन दिन बाद हैदराबाद से मुख्य आराेपी सुरेश को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड़ के सभी 4 आरोपी जगदलपुर जेल में निरूद्ध हैं। गठित एसआईटी के प्रमुख बीजापुर के एएसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि पूरी जांच के दौरान डिजिटल और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक एवं होली मिलन प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा के अध्यक्षता में रविवार 16 मार्च, 2025 को शाम 3 बजे से होटल एमराल्ड, रायपुर में आयोजित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 60 सदस्य वाले सोशल एक्टीविटी ग्रुप का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, जिसे माह अप्रेल, 2025 में पुर्नगठित किया जाना है। इस सत्र के सदस्य चाहें तो सदस्यता जारी रख सकते हैं और कुछ नवीन सदस्य भी जोड़ सकते…

Read More

2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक 11,581 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व अर्जित 44 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक ई-नीलामी: देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं।खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उत्खनन के चलते बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के गठन के…

Read More

नई दिल्ली। सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। बता दें कि इससे पहले सीएम साय ने x में बताया, आज संसद भवन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय मुलाकात की। प्रधानमंत्री का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास और नई औद्योगिक विकास नीति के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही बस्तर के विकास का मास्टर प्लान प्रस्तुत किया। इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चेतना अभियान के तहत की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने निगरानी बढ़ाई।गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमितकुमार धोतरे के नेतृत्व में 8 से 12 मार्च 2025 तक लगातार निगरानी की गई। ग्राम सल्का में अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सभी 22 वाहनों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके…

Read More