खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चेतना अभियान के तहत की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने निगरानी बढ़ाई।
गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमितकुमार धोतरे के नेतृत्व में 8 से 12 मार्च 2025 तक लगातार निगरानी की गई। ग्राम सल्का में अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सभी 22 वाहनों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके चलते कानूनी कार्रवाई की गई। कोटा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि अवैध खनन की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

