Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के साथ ही शुक्रवार को राजधानी रायपुर में मौसम में बदलाव आया। पिछले कुछ दिनों से लग रही गर्मी अचानक से गायब हो गई, शुक्रवार रात का मौसम ऐसा था मानो ठंड फिर से लौट आई हो। पूर्वान्ह से बदली छाए रहने के बाद दोपहर में रायपुर के माना, अभनपुर, धनेली, मंदिरहसौद में झमाझम बारिश हुई। माना में बारिश और तेज अंधड़ के कारण एक फ्लाइट को डायवर्ट करने की नौबत आई। सरगुजा के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई तो कोरिया, जशपुर, सारंगढ़ आदि जगहों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 मार्च…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व आईएएस रानू साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट ने उनकी 2 अग्रिम जमानत याचिका का सुरक्षित फैसला शुक्रवार को सुनाया। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई में रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है।बता दें, रानू साहू कोल लेवी घोटाले मामले में रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। उनपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(बी) और आईपीसी की धारा 120बी और 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत दो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (20 मार्च 2025) के अवसर पर बेमेतरा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुख स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम (NOHP) के जिला नोडल अधिकारी डॉ. भेख राम साहू के मार्गदर्शन में यह आयोजन शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बेमेतरा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा एवं आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम फरि में किया गया। इस अवसर पर कुल 210 बच्चों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें सही तरीके से ब्रश करने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, अपर कलेक्टर श्री अनिल वाजपेयी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सर्वश्री श्री राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र वर्मा, परमेश्वर वर्मा, आदित्य सिंह राजपूत, नवीन ताम्रकार, संतोष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा…

Read More

प्रशिक्षण से अधिकारियों को नीति निर्माण और योजना क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मिलेगा मदद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा नीति आयोग, भारत सरकार के विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। अटल नगर, नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के सभाकक्ष में 20 और 21 मार्च को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन प्रणाली को सुदृढ़ करना, नीति-निर्माण को डेटा आधारित बनाना और योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाना था। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने…

Read More

मुख्यमंत्री साय विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में शंकर नगर में भव्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन दोनों परियोजनाओं के लिए 225.71 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे शहर की आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट का उद्देश्य महापौर मीनल चौबे ने कहा कि शंकर नगर में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके कारण मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रवात के आसार है।मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 12 जिले- रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जशपुर, कांकेर, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज-आंधी, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई…

Read More

  *पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता का आभार, उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है : भावना बोहरा*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में उनके नाम की घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न हुए बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में विधानसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सक्रियता से भाग लिया,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कैलाश मंडरिया ने शुक्रवार को बस्तर जिले के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर कार्यों को तेजी के साथ संचालित कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड जगदलपुर के अंतर्गत वर्तमान में प्रगतिरत जल प्रदाय योजनाओं को समयबद्ध रूप से चलाए जाने सहित नियमित तौर पर मॉनिटरिंग कर अद्यतन प्रगति लाने तथा नियत समय में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही धीमी प्रगति वाले कार्यों के विलंब हेतु सम्बन्धित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्यों में जल्द अद्यतन प्रगति…

Read More