Author: admin

खबर वर्ल्ड 24 -संतोष पाठक, मुंगेली। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आज लोरमी क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 40 किलो का भारी-भरकम मखना भेंट किया। यह मखना किसानों की कड़ी मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धतियों का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अनूठे उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए किसानों की प्रशंसा की और उनके प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। मुख्यमंत्री का बयान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा, “हमारे किसान भाई अपनी मेहनत से देश का पेट भरते हैं। वे अन्न, साग-भाजी, और अन्य फसलें उगाकर हमारी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। उनकी मेहनत…

Read More

2 जीएम के अलावा हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शामिल… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन (CGMSC) में करोड़ों के रीएजेंट खरीदी घोटाले में देर रात ईओडब्लू ने पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सीजीएमएससी के दो जीएम के अलावा हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई को भी गिरफ्तार किया है। मामले में रीएजेंट सप्लायर मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को ईओडब्लू पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ईओडब्लू ने कल रात वसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, शिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार और दीपक बांधे को गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई दो आईएएस समेत…

Read More

हिंदू धर्म और शास्त्रों में पीपल के वृक्ष को अत्यंत पवित्र माना गया है और शनिवार के दिन इसकी पूजा विशेष रूप से शुभ फलदायी मानी जाती है। ‘ब्रह्म पुराण’ के 118वें अध्याय में शनि देव कहते हैं कि जो व्यक्ति शनिवार को नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सभी कार्य सिद्ध होंगे और उन्हें शनि से कोई पीड़ा नहीं होगी। इसके अलावा शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से शनि दोष दूर होता है और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।मान्यता है कि इससे शनि की महादशा का असर नहीं…

Read More

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2025 का पहला पहला मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला शनिवार शाम ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम केकेआर काफी मजबूत है। वहीं आरसीबी भी नए रंग में नजर आएगी। टीम की कप्तान रजत पाटीदार कर रहे हैं। हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो केकेआर का पलड़ा भारी है। आरसीबी की बात करें तो उसके पास कई दमदार खिलाड़ी हैं, जो कि मैच का रुख बदल सकते हैं।सीजन के पहले मुकाबले के दौरान मौसम बड़ा चुनौती होगा। कोलकाता में शुक्रवार को काफी…

Read More

नई दिल्ली। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभी तक मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं किया है और उससे पहले ही ‘सिकंदर’ का पहला रिव्यू सामने आ गया है। टीजर देखकर दर्शकों के मन में काफी सवाल थे जिसका जवाब भी फिल्म के फर्स्ट रिव्यू में मिल गया है।’सिकंदर’ का टीजर देखने के बाद दर्शक सलमान खान की फिल्म को किसी साउथ फिल्म का रीमेक बता रहे हैं। हालांकि रिव्यू में क्रिटिक ने साफ कर…

Read More

नई दिल्ली। सेहत को सुधारने के लिए कई लोग पानी पीते वक्त उसमें नींबू, नमक, हल्दी और पुदीना जैसी चीजें मिक्स कर लेते हैं। इन चीजों का पानी पीने से शरीर को तमाम फायदे मिलते हैं। हालांकि अगर आप सुबह-सुबह पानी पीते वक्त उसमें एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें, तो पेट की समस्याएं चुटकियों में छूमंतर हो सकती हैं। बेकिंग सोडा को अक्सर खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे पानी में घोलकर पीना बेहद लाभकारी होता है। बेकिंग सोडा का पानी शरीर के pH लेवल को संतुलित करने और पेट की अम्लता को न्यूट्रल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में अब नक्सली सीधे WhatsApp पर कॉल, मैसेज करके सरेंडर कर सकते हैं। जिसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया गया हैं। सुरक्षाबलों ने आओ खुशहाल जिंदगी की ओर वापस लौट आए इस नाम से पोस्टर जारी किए गए हैं। साथ ही आत्मसमर्पण किए नक्सलियों ने अपने साथियों से अपील की है। माओवादी चंगुल में फंसे साथियों से घर लौटने के लिए कहा है।गरियाबंद एसपी ने मोबाइल नंबर जारी किया है। ये नंबर 9479190067 है। इसके आलावा 9179987988, 9131897730, 8103062326, 6260754858 पर आप कॉल, मैसेज, WhatsApp करके सरेंडर कर सकते हैं।नक्सल उन्मूलन नीति के तहत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में जल्द ही खेल कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसके तहत 85.05 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम व रनिंग ट्रैक के साथ सिंथेटिक फुटबाल मैदान का निर्माण किया जाएगा। खेल व युवक कल्याण विभाग ने वित्त विभाग की सहमति के बाद विभिन्न शर्तों के अधीन खेल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक खेल कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-28 में 40 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसके बाद दूसरे चरण में करीब…

Read More

संचालनालय ने CEO को लिखा पत्र… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंचायत संचालनालय संचालक ने प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सभी हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र में आदेश दिया है कि हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर कर्तव्यों पर लौटने के लिए निर्देश जारी करें। वहीं निर्देश के पालन न करने पर हड़ताली सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।बता दें, प्रदेश के ग्राम पंचायतों में कार्यरत समस्त ग्राम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। थाना आमानाका पुलिस ने विशेष अभियान के तहत टाटीबंध छठ तालाब के पास से एक आरोपी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 06।92 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.29 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी उमेश यदु उर्फ गोलू (36 वर्ष), निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर, रायपुर, टाटीबंध हीरापुर छठ तालाब के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.…

Read More